फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री हुए सिराज के कायल, ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज बताते हुए पढ़े कसीदे

Fri, 22 Jan 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
विज्ञापन

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। कोच शास्त्री ने सिराज को ऑस्ट्रेलियाई दौरे की खोज बताया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की जीत में सिराज का अहम योगदान रहा। शास्त्री ने कहा कि इस दौरे पर उसने काफी कुछ झेला। पिता को खोया, नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ, बावजूद उसने अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दिया।

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई सीरीज शुरू होने से पहले पिछले साल नवंबर में सिराज के पिता का निधन हो गया था लेकिन इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तब ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया था। उस समय अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे सिराज ने अपने पिता के सपने को साकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिराज ने सबसे अधिक 13 विकेट चटकाए, जिसमें पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। यह पांच विकेट उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लिया था।

   

वहीं, ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटने के बाद सिराज सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। यहां आकर वह काफी भावुक हो गए। अपने पिता मोहम्मद गौस की कब्र पर फूल चढ़ाकर सिराज ने उन्हें याद किया। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिताजी के देहांत की खबर मेरे लिए बहुत कठिन थी। मैंने घर पर भी बात की, उन्होंने मुझे कहा कि पिताजी का सपना पूरा करके आओ। मेरी मंगेतर का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है, उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। टीम ने भी बहुत साथ दिया।

विज्ञापन


नस्लीय घटना पर बात करते हुए सिराज ने कहा कि मैंने नस्लीय घटना से अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दिया। मैंने अपने पिता को अपना प्रदर्शन समर्पित किया और उनके सपने को साकार किया।मीडिया को संबोधित करते हुए सिराज ने कहा कि मेरे ऊपर दबाव था। तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना चुनौतीपूर्ण था। इस युवा गेंदबाज ने आगे कहा कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में और आत्मविश्वास लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें