फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अहमदाबाद के कोच बन सकते हैं रवि शास्त्री, भरत अरुण और श्रीधर भी होंगे साथ

Sat, 06 Nov 2021 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रवि शास्त्री भारत के बाद आईपीएल टीम अहमदाबाद के कोच बन सकते हैं। उनके साथ गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी उनके साथ हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री टीम इंडिया के बाद आईपीएल टीम अहमदाबाद के कोच बन सकते हैं। अहमदाबाद शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को भी अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करना चाहती है। इसी साल अक्तूबर के महीने में हुई नीलामी में सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। उन्होंने अब अपनी टीम बनाने की पहल भी शुरू कर दी है। हालांकि शास्त्री ने अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने वर्ल्डकप खत्म होने तक का समय मांगा है। 
विज्ञापन


शास्त्री अभी भारतीय टीम के साथ वर्ल्डकप की तैयारी कर रहे हैं और पिछले दो मैचों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है और ट्रॉफी जीतता है तो यह पहला मौका होगा, जब शास्त्री के कोच रहते भारतीय टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतेगी। 

कमेंट्री छोड़कर कोचिंग करना चाहते हैं शास्त्री 
रवि शास्त्री आईपीएल टीम की कोचिंग करने के लिए तैयार हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार शास्त्री अगर किसी टीम के कोच बनते हैं तो उन्हें बीसीसीआई से कमेंटेटर का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा। हितों के टकराव से बचने के लिए उन्हें कोई एक काम चुनना होगा और शास्त्री कमेंट्री की बजाय कोचिंग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लगभग 20 सालों तक कमेंट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। हालांकि वो लक्ष्मण की तरह प्राइवेट चैनलों के लिए कमेंट्री कर सकते हैं। उनके पास पहले से ही स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स के ऑफर हैं। 
विज्ञापन


कैसा है शास्त्री का रिकॉर्ड
रवि शास्त्री ने साल 2017 में भारत के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कोच रहने के दौरान टीम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद भार 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा था, पर कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाया। हालांकि इस दौरान टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम इंडिया ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया। हाल ही में इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 
कौन है सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप?
सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप लंदन की एक बड़ी और नामी इन्वेस्टमेंट फर्म है। स्टीव कोल्टेस इस कंपनी के चेयरमैन हैं। 80 के दशक में सिटी बैंक के स्वामित्व वाले सिटी कॉर्प से निकलने के बाद इस फर्म की शुरुआत हुई। दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में इस कंपनी ने बड़ी संख्या में निवेश किया है। यह कंपनी मूल रूप से इक्विटी फर्म है और इंवेस्टमेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज में डील करती है। सीवीसी यूरोप, एशिया और अमेरिका में काम करती है। खेल में इस कंपनी ने फार्मूला वन में अच्छा खासा स्टेक खरीदा था। इसके बाद 2016 में भारी मुनाफे के साथ सारे शेयर बेच दिए। इसके अलावा इस ग्रुप ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा, रग्बी और वॉलीबॉल में भी निवेश किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें