इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद आलोचनाओं में घिरी बीसीसीआई ने मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के पर कतर दिए हैं।
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को इंग्लैंड के खिलाफ 25 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है और फ्लेचर अब उन्हें रिपोर्ट करेंगे। यही नहीं बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ से गेंदबाजी कोच जो डेव्स और फील्डिंग कोच ट्रेवर पैनी को भी छुट्टी पर भेज दिया है।
उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ और भरत अरुण को सीरीज के लिए बतौर सहायक कोच नियुक्त किया है। जबकि श्रीधर को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है।