फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: रोहित-कोहली का टेस्ट से संन्यास लेने का आ गया समय? खराब प्रदर्शन के बाद आया शास्त्री का बयान

Mon, 30 Dec 2024 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 6.20 के औसत से 31 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3, 6, 10, 3 और 9 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी विदेशी कप्तान का सबसे कम औसत है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट छोड़ देना चाहिए? मेलबर्न टेस्ट में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने रोहित और कोहली की फॉर्म में सवाल उठाए। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की राय इस बारे में अलग है। शास्त्री का कहना है कि कोहली अभी तीन-चार साल और खेल सकते हैं। 
विज्ञापन

भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित और कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 6.20 के औसत से 31 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3, 6, 10, 3 और 9 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी विदेशी कप्तान का सबसे कम औसत है। पर्थ टेस्ट में शतक के बावजूद कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और उन्होंने सीरीज में अब तक 5, नाबाद 100, 7, 11, 3, 36 और 5 रन की पारियां खेली हैं।

रोहित को लेकर क्या बोले शास्त्री? 
कप्तान रोहित शर्मा को खेल के पारंपरिक प्रारूप में फॉर्म और तकनीक के साथ लंबे समय से संघर्ष को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज के बाद अपने भविष्य का आकलन करने की जरूरत हो सकती है। शास्त्री ने रोहित की बल्लेबाजी में तकनीकी समस्याओं की ओर इशारा किया, विशेषकर उनके आगे के पैर की मूवमेंट पर। शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा,  मुझे लगता है कि कोहली कुछ समय तक खेलेंगे। वह जिस तरह आउट हो रहा है, या अन्य चीजें, जो भी हो उसे भूल जाइए। मुझे लगता है कि वह अगले तीन या चार साल और खेलेंगे। 
विज्ञापन

पूर्व मुख्य कोच ने कहा,  जहां तक रोहित का सवाल है, उसे फैसला करना होगा। शीर्ष क्रम में मुझे लगता है कि उसका फुटवर्क पहले जैसा नहीं है। वह शायद कई बार शॉट खेलने में देर करता है। इसलिए सीरीज के अंत में उसे फैसला करना होगा।  हमने सीरीज में कई बार देखा है कि उनका आगे का पैर गेंद की ओर उतना नहीं जा रहा जितना जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें