फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lifetime Achievement Award: एसजेएएम की खास पहल, रवि शास्त्री समेत 11 खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Wed, 02 Jul 2025 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरस्कार पाने वालों में रवि शास्त्री के अलावा भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शुभांगी कुलकर्णी, तीन बार के अमैच्योर विश्व बिलियडर्स चैम्पियन माइकल फरेरा, नीरज बजाज (टेबल टेनिस), ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से (शतरंज), निशानेबाज अंजलि भागवत, सुमा शिरूर और दीपाली देशपांडे शामिल हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत 11 खिलाड़ियों को मुंबई खेल पत्रकार संघ (एसजेएएम) ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शुभांगी कुलकर्णी, तीन बार के अमैच्योर विश्व बिलियडर्स चैम्पियन माइकल फरेरा, नीरज बजाज (टेबल टेनिस), ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से (शतरंज), निशानेबाज अंजलि भागवत, सुमा शिरूर और दीपाली देशपांडे शामिल हैं।
विज्ञापन


हॉकी ओलंपियन मर्विन फर्नांडिस और जोकिम कार्वाल्हो और पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियन संजय शर्मा को भी सम्मानित किया गया। शास्त्री समारोह में नहीं आ सके लेकिन उनकी मां लक्ष्मी ने उनके खेलने के दिनों की यादें ताजा की। उन्होंने घरेलू मैच में एक ओवर में छह छक्के लगाने के उनके रिकॉर्ड का भी जिक्र किया। शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी 1984-85 सत्र में बड़ौदा के खिलाफ छह गेंद में छह छक्के लगाये थे।

शास्त्री की मां ने कहा, 'रवि ने हमें कई सुनहरी यादें दी है। इनमें एक ओवर में छह छक्के लगाना शामिल है। मुझे पता ही नहीं था कि वह वानखेड़े स्टेडियम में यह कमाल कर रहा है। मेरे भेलपुरी वाले ने मुझे बताया जो वहां था। जब रवि घर आया तो उसे तुरंत कहीं जाना था। मैंने पूछा कि आज क्या हुआ तो वह बोला कि आपको जानना है कि मैंने क्या किया तो सात बजे आल इंडिया रेडियो पर सुन लेना। मैंने अपने पति से कहा कि घर जल्दी आना। मैंने रेडियो सुना जिस पर कहा कि उसने सोबर्स (गैरी) का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले दिन मरीन ड्राइव पर बैनर पर यही लिखा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें