robin singh
भारत की 2007 की विश्व टी20 जीतने वाली टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत, मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच रोबिन सिंह और वेस्ट इंडीज के फिल सिमंस भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सिमंस हाल के समय तक अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कोच थे। शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रेकॉर्ड काफी अच्छा है। इस दौरान पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। शास्त्री के मार्गदर्शन में जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की।