फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Bhojpuri Commentary: यह मेरी मातृभाषा को सम्मान, आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री पर बोले रवि किशन

Sun, 02 Apr 2023 08:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 में जियो सिनेमा एप पर भोजपुरी में कमेंट्री हो रही है। रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री करने वाले कमेंटेटरों में से एक हैं। उनका कहना है कि यह उनकी मातृभाषा को सम्मान है। 
 
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल आईपीएल का सीधा प्रसारण अंग्रेजी और हिंदी के साथ भोजपुरी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जा रहा है। ये भाषाएं उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों में व्यापक रूप से बोली जाती हैं। भोजपुरी आईपीएल कमेंट्री गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


भोजपुरी में कमेंट्री पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा, "मैं एक बहुत बड़ा क्रिकेट फैन हूं और भोजपुरी टीम के साथ खेलता हूं। जहां मेरे साथी सांसद मनोज तिवारी और अन्य खिलाड़ी भी खेलते हैं। खेल की बारीकियां मेरे खेलने के अनुभव के साथ स्वाभाविक रूप से मेरे पास आती हैं। मेरी मातृभाषा में इस खेल की कमेंट्री करना इसे और भी खास बनाता है।"

गोरखपुर के सांसद ने कहा कि उन्होंने अभी सप्ताह के अंत के लिए तारीखें तय की हैं ताकि वह संसद सत्र में भाग ले सकें। अन्य भोजपुरी भाषी सांसदों और मशहूर हस्तियों में रवि किशन इकलौते आईपीएल कमेंटेटर हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद होने पर उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों सहित देश भर में करीब 25 करोड़ लोग हैं, जो भोजपुरी बोलते और समझते हैं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपनी मातृभाषा के प्रचार के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, करूं।" 
 

इस साल आईपीएल का प्रसारण कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध है। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा फैंस अब भोजपुरी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली में कमेंट्री सुन सकते हैं।
विज्ञापन

रवि किशन ने इस पर कहा "मुझे जो प्यार मिला है वह अभूतपूर्व है और मुझे इस कमेंटरी से प्यार करने वाले लोगों के देश और दुनिया भर से फोन आए हैं। मुझे खुशी है कि भोजपुरी कमेंट्री की टीआरपी रेटिंग शीर्ष पर रही है।" 

फिल्मों में बेहद सफल करियर के बाद राजनीति में करियर चुनने वाले रवि ने अक्सर संसद में भोजपुरी फिल्म उद्योग के अपने सहयोगियों के मुद्दों को उठाया है। 2019 में पहली बार संसद सदस्य बनने के कुछ ही समय के भीतर, उन्होंने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करते हुए लोकसभा में एक निजी सदस्य विधेयक लाया।

संविधान की आठवीं अनुसूची में असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी जैसी 22 भाषाएं शामिल हैं। अन्य 38 भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें