इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी ड्रीम टीम का खुलासा किया है। लॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बोपारा के टीम चुनने का वीडियो अपलोड किया है।
बोपारा ने अपनी टीम में तीन भारतीय क्रिकेटरों को शामिल किया है। उन्होंने ओपनर के रूप में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग और चौथे व पांचवें क्रम पर क्रमशः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा कप्तान विराट कोहली को चुना है।
बोपारा ने सहवाग के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को सौंपी है। उनकी टीम में तीसरे क्रम पर श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा आएंगे। बोपारा का मानना है कि उनकी टीम के लिए संगकारा से बेस्ट विकेटकीपर और कोई हो नहीं सकता।
बोपारा ने लीग से अलग हटकर चुना अपनी टीम का कप्तान
रवि बोपारा
- फोटो : twitter
इसके बाद चौथे क्रम की जिम्मेदारी बोपारा ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सौंपी है, जिसे वो अपना आदर्श मानते हैं। पांचवें क्रम पर मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली उतरेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस छठे क्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लिश ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को सातवें क्रम की जिम्मेदारी सौंपी है क्योंकि उनका मानना है कि लारा किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उपयुक्त हैं।
8वें क्रम पर पाकिस्तान के महान बल्लेबाज वसीम अकरम और 9वें क्रम पर श्रीलंका के महान ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन आएंगे। इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एकमात्र शामिल है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टीम की प्लेइंग इलेवन के आखिरी सदस्य हैं।
रवि बोपारा की ऑलटाइम इलेवन टीम इस प्रकार है :
वीरेंदर सहवाग, डेविड वॉर्नर, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक्स कैलिस, ब्रायन लारा, वसीम अकरम (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन और शोएब अख्तर।