फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashid Khan: राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म; सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Sat, 18 Apr 2026 10:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान पिता बन गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
विज्ञापन
राशिद खान बने पिता - फोटो : ANI-Rashid Khan (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान पिता बन गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट के जरिए दी है। राशिद ने अपने बेटे का नाम 'अजलान' रखा है। राशिद आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं।  
विज्ञापन

राशिद खान ने साझा की खुशी
राशिद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे राजकुमार।' उन्होंने अपने चाहने वालों से गुजारिश की कि वे उनके परिवार के लिए दुआ करें। इस पोस्ट पर जल्द ही साथी क्रिकेटरों और क्रिकेट जगत के लोगों की तरफ से बधाई संदेश आने लगे। राशिद ने पिछले साल दूसरी शादी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।


विज्ञापन

आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन?
आईपीएल 2026 में राशिद खान अपनी घूमती गेंदों से अब तक ज्यादा चमक नहीं बिखेर सके हैं। राशिद ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में 6 विकेट निकाले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में राशिद काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 44 रन दिए थे।

राशिद की खराब गेंदबाजी के बावजूद गुजरात टाइटंस की टीम केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। केकेआर की तरफ से कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली थी। जीटी की तरफ से कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, तो सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले थे।

हालांकि, गुजरात टाइटंस 181 रनों के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हुए हासिल करने में सफल रही थी। जीटी की तरफ से शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए थे। गिल ने अपनी इस पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए थे। वहीं, जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया था। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को तीन में जीत मिली है, तो दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें