फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup T20: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, रााशिद फिर बने कप्तान, स्क्वॉड में पांच फिरकी गेंदबाज

Sun, 24 Aug 2025 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था और अब एक बार फिर एशिया कप में धमाल मचाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का एलान किया। टीम की कमान स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को सौंपी गई। यह स्क्वॉड स्पिनरों से भरा हुआ है, जिसमें कप्तान के साथ-साथ नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान, एएम गजनफर और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी शामिल हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था और अब एक बार फिर एशिया कप में धमाल मचाने की तैयारी में है। इस बार के स्क्वॉड से हजरतुल्लाह जजई और जुबैद अकबरी को बाहर कर दिया गया है। वहीं, विकेटकीपर की जिम्मेदारी रहमानुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद इस्हाक़ के कंधों पर होगी।

तेज गेंदबाजी विभाग में नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी और फरीद मलिक जैसे पेसर्स मौजूद हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान को ग्रुप बी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ बांग्लादेश, हॉन्गकॉन्ग और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें होंगी। राशिद की अगुआई वाली टीम नौ सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

राशिद पर एकबार फिर भरोसा जताया गया है और उन्हें कप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान ने अपना पिछला टी20 पिछले साल दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वनडे में कप्तानी हशमतुल्लाह करते हैं। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान की टीम ऑलराउंडर्स से भरी हुई है। नईब के अलावा जनत, नबी, ओमरजई और राशिद, गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर गुरबाज और युवा इब्राहिम जादरान संभालते दिखेंगे। सदीकुल्लाह अटल और गुलबदीन नईब के रहने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पिछले साल के वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अजमतुल्लाह ओमरजई भी स्क्वॉड में हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साथ ही तीन रिजर्व खिलाड़ी भी रखे हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान स्क्वॉड (Asia Cup 2025)
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सदीकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इस्हाक, नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान, एएम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

रिजर्व खिलाड़ी: वफिउल्लाह तरखील, नंगेयालिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें