फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashid Khan: पाकिस्तान की कायराना करतूत पर फूटा राशिद खान का गुस्सा, PSL में नहीं खेलने का लिया फैसला?

Sat, 18 Oct 2025 06:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की कायराना हरकत पर राशिद खान का गुस्सा फूटा। उन्होंने लाहौर कलंदर का नाम अपने बायो से हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुभवी स्पिनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर और कप्तान राशिद खान ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) से हटा दिया है। उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान की तरफ से किए गए आतंकी हमले के बाद लिया। शनिवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक हृदयविदारक खबर की पुष्टि की, पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन उभरते क्रिकेटर कबीर , सिबघतुल्लाह और हारून की मौत हो गई। ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिका के रहने वाले थे और घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन

राशिद खान ने हटाया पीएसएल की फ्रेंचाइजी का नाम
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर राशिद खान का गुस्सा फूटा। उन्होंने लाहौर कलंदर का नाम अपने बायो से हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुभवी स्पिनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

पाकिस्तान के हमले पर फूटा राशिद का गुस्सा
राशिद 2021 में लाहौर कलंदर में शामिल हुए थे। वह तीन पीएसएल खिताब जीत चुके हैं। इससे पहले 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा था, 'अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से बेहद दुखी हैं।' राशिद ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, 'नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं - हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें