फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashid Khan 2nd Wife: कौन हैं राशिद की दूसरी पत्नी? सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद फैंस ने ढूंढ़ निकाली तस्वीरें

Thu, 13 Nov 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

राशिद खान का बयान, 'हम दोनों के बीच कुछ भी छिपाने जैसा नहीं।' राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, दो अगस्त 2025 को मैंने अपनी जिंदगी का एक नया और अहम अध्याय शुरू किया।
विज्ञापन
राशिद खान ने दूसरी शादी की - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शानदार गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनकी दूसरी शादी की खबर है। हाल ही में नीदरलैंड्स में हुए ‘राशिद खान चैरिटी फाउंडेशन’ के लॉन्च इवेंट में राशिद एक महिला के साथ नजर आए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैन्स के बीच सवाल उठने लगे कि वह महिला कौन हैं।
विज्ञापन

 

जल्द ही राशिद खान ने खुद स्पष्ट किया कि वह उनकी पत्नी हैं और दोनों का निकाह दो अगस्त 2025 को हुआ था। राशिद खान का बयान, 'हम दोनों के बीच कुछ भी छिपाने जैसा नहीं।' राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, दो अगस्त 2025 को मैंने अपनी जिंदगी का एक नया और अहम अध्याय शुरू किया। मैंने निकाह किया उस महिला से जो मेरे जीवन में प्यार, सुकून और साझेदारी की मिसाल हैं। हाल ही में मैंने उन्हें एक चैरिटी इवेंट में अपने साथ लेकर गया, लेकिन अफसोस है कि लोग इस पर गलतफहमियां फैलाने लगे। सच्चाई बहुत सीधी है, वह मेरी पत्नी हैं और हमारे बीच कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग समझ और सम्मान दिखा रहे हैं, उनका वे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
 

राशिद की पहली शादी 2024 में हुई थी
राशिद खान की पहली शादी तीन अक्तूबर 2024 को हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन उनके तीन भाइयों ने भी निकाह किया था। यह शादी काबुल में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई थी। हालांकि, राशिद ने अपनी दोनों पत्नियों की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की है। वे हमेशा से अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखते आए हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर लीक हुईं तस्वीरों ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।
 
 
 
विज्ञापन

क्रिकेट में लौटने की तैयारी
निजी जीवन की इस चर्चा के बीच, राशिद खान अब आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं। उम्मीद है कि गुजरात टाइटंस (GT) उन्हें रिटेन करेगी। राशिद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, हालांकि आईपीएल 2025 उनका निराशाजनक सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ नौ विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी रेट नौ से अधिक रही। अब देखना होगा कि राशिद मैदान पर भी अपने निजी जीवन की तरह नई शुरुआत कर पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें