फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL से जुड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बने राशिद खान

Thu, 14 Sep 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : twitter
विज्ञापन
अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग, बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। राशिद ने बीबीएल के सातवें एडिशन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है। इसी के साथ राशिद ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में कैरीबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी गजब का प्रदर्शन किया था। 18 साल के राशिद खान ने आईपीएल के 10वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया और 17 विकेट झटके। 

ये भी पढ़ें : शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

बीबीएल में एडिलेड स्ट्राइकर्स से करार करने के बाद राशिद ने कहा, 'बिग बैश लीग में स्ट्राइकर्स की टीम से करार होने पर मैं खुश हूं। इतने बड़े टूर्नामेंट में खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अफगानिस्तान का पहला खिलाड़ी हूं जो बिग बैश लीग में खेलेगा। मैं बिग बैश लीग में स्ट्राइकर्स की टीम के साथ जुड़ने के लिए बेकरार हूं।' 
विज्ञापन


एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच जेसन गिलेस्पी ने भी राशिद खान के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'राशिद खान ने अपने जोश और गजब की लाइन लेंथ से टी20 क्रिकेट में नई उमंग पैदा की है। उसकी गेंदों में गजब का नियंत्रण है और उनके पास अलग-अलग तरह की गेंदें भी हैं, जिससे वो बल्लेबाज को चौंका सकते हैं।'

ये भी पढ़ें : गिलेस्पी ने बताया, विराट कोहली को कैसे आउट करें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

बता दें कि बीबीएल का नया सीजन 19 दिसंबर से शुरू होगा। पिछले सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 8 टीमों की इस लीग में वो छठे नंबर पर रही थी। एडिलेड इस साल 22 दिसंबर से सिडनी थंडर के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी और उसे राशिद खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें भी होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें