फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के बर्थडे पर सचिन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पूछा- क्या तुम्हें याद है?

Wed, 06 Jul 2022 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई।  अब उनकी आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस' है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्रिकेट जगत से भी उन्हें शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी एक तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

इस तस्वीर में सचिन रणवरी के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर देख कर लग रहा है कि यह उस वक्त की है जब सचिन क्रिकेट खेला करते थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सचिन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे रणवीर! आपका आने वाला समय शानदार रहे। मैंने यह तस्वीर ढूंढ निकाली। क्या आप बता सकते हैं कि यह तस्वीर कब ली गई है। 

हालांकि, रणवीर ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस फोटो पर अब तक दो लाख 80 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी थी। सचिन आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर भी हैं। 
विज्ञापन

वहीं, रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई।  अब उनकी आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस' है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें