फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेट: उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को रौंदा

Tue, 25 Dec 2012 10:14 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में तमिलनाडु को 195 रन से करारी शिकस्त देकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। मैच के आखिरी दिन 421 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की टीम दूसरी पारी में 225 रन पर सिमट गई। इस जीत से यूपी ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष पर बना हुआ है और उसका नाकआउट दौर में प्रवेश सुनिश्चित हो चुका है। वहीं, तमिलनाडु के इस हार के बाद सात मैचों से 13 अंक हैं और उसके नॉकआउट दौर में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


सुबह, बिना कोई विकेट खोए पांच रन से आगे खेलने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी रही और अभिनव मुकुंद ने मुरली विजय के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। लेकिन विजय (24) के आउट होने के साथ ही तमिलनाडु का मध्यक्रम बिखर गया और उसने 120 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। मुकुंद ने 54 और अरुण कार्तिक ने 70 रन की पारी खेली। यूपी के लिए प्रवीण गुप्ता ने चार और अली मुर्तजा ने तीन विकेट चटकाए।  

गुजरात ने पंजाब को हराया
लेफ्ट आर्म स्पिनर राकेश ध्रुव (76 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने पंजाब को 37 रन से हराकर ग्रुप ‘ए’ से नॉकआउट दौर में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया। जीत के लिए मिले 231 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रुप में शीर्ष पर चल रही पंजाब सिर्फ 193 रन पर सिमट गई। पंजाब ने नौ विकेट 130 रन पर गंवा दिए थे लेकिन आखिरी जोड़ी सरबजीत लाडा (29) और संदीप शर्मा (नाबाद 31) ने आखिरी विकेट के लिए 63 रन जोड़कर पंजाब की हार का अंतर कम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें