फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: कौन हैं उमर नजीर जिन्होंने रोहित-अजिंक्य, शिवम और हार्दिक को आउट किया, पुलवामा से है खास रिश्ता

Thu, 23 Jan 2025 03:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रणजी ट्रॉफी में ग्रुप ए के इस मुकाबले में सभी की नजरें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे  की वापसी पर थीं, लेकिन 31 वर्षीय गेंदबाज उमर नजीर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए दिग्गजों को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कुल चार विकेट लिए।
विज्ञापन
उमर नजीर - फोटो : BCCIDOMESTIC/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की घरेलू क्रिकेट में वापसी कुछ खास नहीं रही। दोनों छोटी पारियां खेलकर पवेलियन लौट गए। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शुरू हुए मुकाबले में मुंबई की शुरुआत झटकों के साथ हुई। विपक्षी टीम के घातक गेंदबाज उमर नजीर मुंबई के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए। 
विज्ञापन

उमर ने लिए कुल चार विकेट
रणजी ट्रॉफी में ग्रुप ए के इस मुकाबले में सभी की नजरें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे  की वापसी पर थीं, लेकिन 31 वर्षीय गेंदबाज उमर नजीर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए दिग्गजों को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कुल चार विकेट लिए। इनमें रोहित शर्मा, हार्दिक तमोरे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे शामिल हैं। 

2015 के बाद पहली बार रणजी मैच खेल रहे रोहित
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश रहा था और वह छह पारियों में महज 93 रन बना सके थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह पांच पारियों में महज 31 रन बना सके थे। ऐसे में रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में वापसी के लिए रणजी में खेलने का फैसला लिया। नवंबर 2015 के बाद वह पहली बार कोई रणजी मैच खेलने उतरे, लेकिन यहां पर भी फ्लॉप रहे। अब उनसे दूसरी पारी में रन की उम्मीद होगी। 

यशस्वी का बल्ला भी रहा खामोश
रोहित के अलावा टेस्ट में साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल भी फ्लॉप साबित हुए। यशस्वी आठ गेंद में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकिब नबी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वहीं, रहाणे 17 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें उमर नजीर ने क्लीन बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर सात गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युद्धवीर सिंह ने उमर के हाथों कैच कराया। वहीं, शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके। रोहित, यशस्वी और श्रेयस के फ्लॉप होने ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ये तीनों चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

कौन हैं उमर नजीर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट करने वाले उमर नजीर अब चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि, उमर का जन्म तीन नवंबर, 1993 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुआ था। उनके पिता लकड़ी के व्यापारी हैं। उन्होंने बेटे को फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक पहुंचने में काफी मदद की। उमर की लंबाई छह फुट और चार इंच है। लंबे कद के ये गेंदबाज दिग्गजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन

उमर का करियर
उमर ने अपने अब तक के फर्स्ट क्लास करियर में कुल 57 मुकाबले खेले हैं। इनमें उनके नाम 446 रन और 138 विकेट दर्ज हैं। वहीं, लिस्ट ए में खेले 36 मैचों में उन्होंने 135 विकेट और 54 रन अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वह 24 टी20 मैच भी खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 20 रन और 32 विकेट हासिल किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31 वर्षीय गेंदबाज की इकोनॉमी 3.13 की रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें