फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: क्या विकेटकीपिंग के चक्कर में बल्लेबाजी से भटक रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वसीम जाफर ने उठाए सवाल

Sat, 10 Oct 2026 04:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जाफर ने कहा कि 24 साल की उम्र में विकेटकीपिंग सीखना आसान नहीं है, खासकर तब जब खिलाड़ी ने बचपन से इसका अभ्यास न किया हो। 

विज्ञापन
वसीम जाफर - फोटो : Wasim Jaffer (Insta-videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जाफर का मानना है कि 24 साल के टेस्ट सलामी बल्लेबाज जायसवाल को विकेटकीपिंग के बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन से विकेटकीपिंग नहीं करने वाले खिलाड़ी के लिए इस कौशल को कम समय में सीखना आसान नहीं है। दरअसल, मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने गुरुवार को बताया था कि जायसवाल बल्लेबाजी और लेग स्पिन के अलावा विकेटकीपिंग को भी एक अतिरिक्त कौशल के रूप में विकसित कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से पहले उनके विकेट के पीछे अभ्यास करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

यशस्वी-गिल - फोटो : ANI
'विकेटकीपिंग आसान काम नहीं'
वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने की खबर सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग बेहद चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है और इसके लिए लंबे समय के अभ्यास तथा मजबूत बुनियाद की जरूरत होती है। जाफर ने कहा, 'जब मैंने यह बात सुनी तो मुझे खुद हैरानी हुई। अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल है। यह बेहद मेहनत वाला काम है। इसके अलावा, अगर वह विकेटकीपिंग शुरू भी करते हैं, तो उनके लिए जगह कहां है? ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। मुझे लगता है कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट में जगह बनाने के लिए ऐसा करना चाहते हैं।'

यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
सफेद गेंद की टीम में जगह बनाने की जल्दबाजी?
  • जाफर ने संकेत दिया कि जायसवाल सीमित ओवरों की भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कौशल विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि जायसवाल को घरेलू क्रिकेट और न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
  • जाफर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना बहुत मुश्किल है। अगर आपने बचपन से यह काम नहीं किया है, तो इसे जल्दी सीखना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि वह सफेद गेंद की टीम में जगह बनाने के लिए थोड़े उतावले हो रहे हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन

यशस्वी - फोटो : IANS
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे जायसवाल
यशस्वी जायसवाल रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मुकाबला खेलेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय टीम से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण वह मुंबई के अगले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि जायसवाल ने घरेलू सत्र से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच में करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग भी की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस अतिरिक्त भूमिका को आगे कितना समय देते हैं और अपनी बल्लेबाजी पर किस तरह ध्यान केंद्रित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें