फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karun Nair: भारतीय टीम में कब होगी करुण नायर की वापसी? रणजी फाइनल में शतक जड़ने के बाद बल्लेबाज ने दिया जवाब

Sat, 01 Mar 2025 09:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नायर ने केरल के खिलाफ नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिससे विदर्भ को रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 249 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 286 रनों तक पहुंच गई। नायर का यह मौजूदा रणजी सत्र में चौथा शतक है।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : BCCIDOMESTIC/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शनिवार को करुण नायर ने शानदार शतक जड़ा और भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदों को बल दिया। नागपुर में खेले जा रहे विदर्भ बनाम केरल मैच में 33 वर्षीय बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली पारी में उन्होंने 86 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 132 रन बनाकर वह क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

भारतीय टीम में वापसी पर क्या बोले नायर?
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सत्र में नौवां शतक जड़ा। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब नायर से उनकी भारतीय टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं यह सवाल पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। 

नायर ने जड़ा मौजूदा रणजी सत्र का चौथा शतक
नायर ने केरल के खिलाफ नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिससे विदर्भ को रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 249 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 286 रनों तक पहुंच गई। नायर का यह मौजूदा रणजी सत्र में चौथा शतक है। उन्होंने अब तक 57.33 की औसत से 860 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय नायर ने इससे पहले 50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार लय में थे। उन्होंने इस शीर्ष घरेलू वनडे टूर्नामेंट के नौ मैचों में पांच शतक और एक अर्धशतक की मदद से 389.50 की औसत से 779 रन बनाए थे।

'मुझे अपना काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से करना है'
रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल के बाद नायर से जब भारतीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं यह पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे बस इतना कहना है कि मुझे जो भी मौका मिल रहा है उसमें मुझे अच्छा प्रदर्शन करते रहना है। मुझे अपना काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से करना है।

नायर ने शतक लगाने के बाद ड्रेसिंग रूप की तरफ हाथों से नौ अंक का इशारा किया जो इस सत्र में उनके नौ शतक का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वह किसी को कोई संदेश देने की कोशिश नहीं कर रहे थे और उनका यह इशारा ड्रेसिंग रूम में विदर्भ के सहायक कर्मियों के लिए था।
विज्ञापन

विदर्भ की नजर खिताब जीतने पर टिकीं
नायर ने कहा कि विदर्भ मैच के आखिरी दिन लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहेगा। विदर्भ ने पहली पारी में 37 रन की बढ़त हासिल की है और इस मुकाबले के ड्रॉ छूटने पर भी वह तीसरी बार रणजी ट्रॉफी फाइनल का खिताब जीत लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें