फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: भुवनेश्वर ने दिलाई यूपी को बढ़त

Mon, 19 Nov 2012 12:33 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडियम भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में कर्नाटक के खिलाफ उत्तर प्रदेश (यूपी) को पहली पारी में 102 रन की अहम बढ़त दिलाई। यूपी की पहली पारी 283 रन पर सिमटी थी। लेकिन भुवनेश्वर की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कर्नाटक की टीम पहली पारी 181 रन पर पेवेलियन लौट गई।
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने 17.4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यूपी की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर आमिर खान पांच रन बनाकर आउट हुए जबकि मुकुल डागर 18 रन बनाकर रनआउट हो गए। कप्तान सुरेश रैना सिर्फ आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे। स्टंप तक यूपी ने 55 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।  यूपी की अब कुल बढ़त 157 रन की हो गई है। पहली पारी में शतक जड़ने वाले कैफ 18 और भुवनेश्वर कुमार एक रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।
 
चौहान, रायडू का शानदार शतक
अभिमन्यू चौहान और अंबाती रायडू के बेहतरीन शतक से बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में मेजबान दिल्ली खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 525 रन का विशाल स्कोर बनाया। मैच के दूसरे दिन भी चौहान और रायडू ही छाए रहे। चौहान ने 248 गेंदों में 18 चौकों के साथ 113 रन जबकि रायडू ने 232 गेंदों में 22 चौकों के साथ 131 रन की पारी खेली। स्टंप तक केतन पंचाल 168 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 72 और गगनदीप सिंह 130 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 70 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। दोनों अभी तक आठवें विकेट के लिए नाबाद 126 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। दिल्ली के लिए रजत भाटिया ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


डोगरा के शतक ने हिमाचल को संभाला
पारस डोगरा के नाबाद शतक से हिमाचल प्रदेश ग्रुप ‘सी’ के मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के पहली पारी में बनाए 372 रन के मुकाबले हिमाचल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 224 रन बना लिए थे। हिमाचल अभी 148 रन पीछे है। डोगरा 215 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के के साथ 109 रन बनाकर ऋषि धवन (40) के साथ क्रीज पर टिके हुए थे। दोनों ने छठवें विकेट के लिए 69 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

हरियाणा के खिलाफ उड़ीसा मजबूत
मेजबान हरियाणा को ग्रुप ‘बी’ मैच की पहली पारी में सिर्फ 66 रन पर समेटने वाली उड़ीसा ने पहली पारी में 153 रन की अहम बढ़त हासिल की। उड़ीसा ने पहली पारी में 219 रन बनाए। हरियाणा की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 165 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। अभिमन्यु खोड़ 56 रन बनाकर कप्तान अमित मिश्रा (12) के साथ हार टालने के लिए विकेट पर टिक हुए थे। हरियाणा को 12 रन की बढ़त मिल चुकी है।  

मजूमदार के रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन
अमोल मजूमदार ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रविवार को 24वां शतक लगाकर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मजूमदार ने अपना 24वां शतक लगाकर वसीम जाफर के सर्वाधिक 8320 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले मजूमदार के नाम यह रिकार्ड था लेकिन जाफर ने गत वर्ष यह रिकॉर्ड उनसे छीन लिया था।

मजूमदार ने अपनी छह वर्षीय बेटी देविना को यह उपलब्धि समर्पित करते हुए कहा, ‘दिवाली के दौरान मैंने दो दिन अपने परिवार के साथ बिताए थे। मैने अपनी बेटी से वादा किया था कि मैं उसे ऐसा ही कोई अच्छा सा तोहफा दूंगा और इसलिए यह उपलब्धि मैं उसी को समर्पित करता हूं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें