फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trohpy Semifinal: बंगाल ने मध्य प्रदेश को 170 रन पर समेटा, हासिल की बढ़त, आकाश ने पांच विकेट झटके

Fri, 10 Feb 2023 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बेंगलुरु में शेल्डन जैक्शन (160) और कप्तान अर्पित वासवदा (नाबाद 112) के शतकों की मदद से सौराष्ट्र की टीम सेमीफाइनल में कर्नाटक से पहली पारी में 43 रन पीछे है।
विज्ञापन
आकाश दीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज आकाश दीप (5/42) की शानदार गेंदबाजी की मदद से बंगाल ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को पहली पारी में सस्ते में समेट दिया। बंगाल ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। इसके जवाब में मेहमान टीम के गेंदबाजों ने मौजूदा विजेता मध्य प्रदेश को 170 रन पर समेट कर पहली पारी में 268 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सारांश जैन (65 रन, 169 गेंद, 5 चौके) और शुभम शर्मा (नाबाद 44 रन, 99 गेंद, 4 चौके) ही बंगाल के गेंदबाजों का कुछ सामना कर पाए। मध्य प्रदेश के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। आकाश दीप के अलावा शाहबाज अहमद (2/30), इशान पोरेल (1/22) और मुकेश कुमार (1/39) ने भी विकेट चटकाए।

इसके बाद बंगाल ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दूसरी पारी में दो विकेट पर 59 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 327 रन की हो गई है। सुदीप कुमार 12 और अनुस्तूप मजूमदार नौ रन बनाकर खेल रहे थे। सारांश जैन (1/13) और कुमार कार्तिकेय (1/16) को विकेट मिले।
विज्ञापन


शेल्डन और अर्पित के शतकों से सौराष्ट्र 43 रन पीछे
वहीं, बेंगलुरु में शेल्डन जैक्शन (160) और कप्तान अर्पित वासवदा (नाबाद 112) के शतकों की मदद से सौराष्ट्र की टीम सेमीफाइनल में कर्नाटक से पहली पारी में 43 रन पीछे है। कर्नाटक ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे। जवाब में सौराष्ट्र ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर चार विकेट पर 364 रन बना लिए हैं। अर्पित का साथ चिराग जानी (नाबाद 19) दे रहे थे। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें