फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण: सरफराज दूसरे दोहरे शतक से चूके, मुंबई ने एमपी पर कसा शिकंजा

Thu, 13 Feb 2020 09:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सरफराज दोहरे शतक से चूके
  • गोवा क्वार्टरफाइनल में
  • जम्मू एंड कश्मीर ने हरियाणा पर हासिल की बढ़त
  • हिमाचल मजबूत स्थिति में
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्म में चल रहे सरफराज खान (177) की शानदार पारी से मुंबई ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 427 रन बनाए। सरफराज ने अपनी पारी में 201 गेंदों का सामना कर 24 चौके और तीन छक्के जड़े। इसके बाद मुंबई ने 200 रन पर मध्य प्रदेश के सात विकेट चटकाकर शिकंजा कस दिया है। स्टंप के समय वेंकटेश अय्यर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम अब भी 227 रन से पीछे है। 

विज्ञापन

यूसुफ ने हरियाणा को 291 पर समेटा

पदार्पण कर रहे गेंदबाज मुज्तबा यूसुफ (6/49) की उम्दा गेंदबाजी से जम्मू एंड कश्मीर ने हरियाणा की पहली पारी 291 रन पर समेट कर 49 रन की बढ़त हासिल कर ली। जेएंडके ने 340 रन बनाए थे। हरियाणा की टीम प्रमोद चंदीला (119) के शतक के बावजूद 89.1 ओवर में आउट हो गई। हरियाणा ने एक विकेट पर दो रन से आगे खेलना शुरू किया और 66 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। चंदीला ने अंकित कुमार (63) के साथ पांचवें विकेट के लिए 120 और रोहित शर्मा (41) के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर टीम को संभाला। चंदीला ने अपनी पारी में 216 गेंदों का सामना कर नौ चौके और एक छक्का लगाया। जेएंडके लिए आबिद मुश्ताक और आकिब नबी ने दो-दो विकेट झटके। 

धवन के पंजे में फंसा उत्तर प्रदेश

ऋषि धवन (5/32) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की पहली पारी 119 रन पर समेट दी। इससे पहली पारी में 220 रन बनाने वाले हिमाचल को 101 रन की बढ़ता मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 182 रन बनाकर 283 रन की बढ़त हासिल कर ली।

स्टंप के समय आकाश वशिष्ठ 51 के साथ अंकित कलसी 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। ओपनर आर ठाकुर ने 73 और अमित कुमार ने 20 रन बनाए। यूपी के लिए सौरभ कुमार ने दो और यश दयाल ने एक विकेट लिया। सुबह उत्तर प्रदेश ने एक विकेट पर 23 रन से पारी आगे बढ़ाई और 96 रन जोड़कर नौ विकेट गंवा दिए। उसके चार बल्लेबाज अक्शदीप नाथ (46), रिंकू सिंह (23), मोहम्मद सैफ (17) और आर्यन जुयाल (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हिमाचल के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन और कवंर अभिनय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मिजोरम को पारी से हराकर गोवा क्वार्टर फाइनल में 

गोवा ने मिजोरम को पारी और 211 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गोवा की ओर से शतक जड़ने वाले आलराउंड अमित वर्मा ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए जिससे फॉलोऑन खेल रही मिजोरम की टीम 170 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन अतिरिक्त खेल खेला गया जिसमें कुल 19 विकेट गिरे।

मिजोरम के कप्तान केबी पवन दूसरी पारी में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। सात बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में विफल रहे। लक्ष्य गर्ग और अमूल्य पांडरेकर ने पहली पारी में तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि वर्मा ने भी दो रन देकर दो विकेट हासिल किए जिससे मिजोरम की टीम 109 रन पर ढेर हो गई थी। गोवा ने स्मिट पटेल के करिअर की सर्वश्रेष्ठ 236 रन की पारी वर्मा के 148 रन से अपनी पहली पारी चार विकेट पर 490 रन बनाकर घोषित की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें