फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी राउंड अप: ऋषि के नाबाद शतक से हिमाचल मजबूत, कर्नाटक के खिलाफ मिली बढ़त

Thu, 26 Dec 2019 09:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranji Trophy
विज्ञापन

कप्तान ऋषि धवन (72*) के नाबाद अर्द्धशतक से हिमाचल ने कर्नाटक के खिलाफ सात विकेट पर 235 रन बनाकर 69 रन की बढ़त बना ली है। स्टंप के समय धवन के साथ आकाश वशिष्ठ 18 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों आठवें विकेट के लिए 30 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। हिमाचल ने अपनी पारी तीन विकेट पर 29 रन बढ़ाई।

विज्ञापन


टीम 32 रन चार विकेट गंवाकर संकट में थी पर प्रियांशु (69) और निखिल गंगटा(46) ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर संभाला। इसके बाद धवन ने मोर्चा संभाला। वह अपनी पारी में 96 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। कर्नाटक की पारी 166 रन पर सिमट गई थी।

आर्यन व अक्शदीप के अर्द्धशतक 

अक्शदीप नाथ (80*) और आर्यन जुयाल (52) की अर्द्धशतकीय पारियों से उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र के खिलाफ तीन विकेट पर 222 रन बनाए हैं। स्टंप के समय नाथ के साथ मोहम्मद सैफ 41 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों चौथे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। माधव कौशिक ने 34 रन का योगदान दिया। यूपी अभी 107 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

सुबह सूर्यग्रहण के चलते मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इसमें सौराष्ट्र ने 322 पर आठ से पारी आगे बढ़ाई और नौ रन जोड़कर पूरी टीम 331 पर आउट हो गई। सौरभ कुमार ने चार, जशीन अंसारी ने तीन और शिवम मावी ने दो विकेट चटकाए।

34 ओवर के खेल में जेएंडके ने बनाए 151 रन

मेजबान जम्मू एंड कश्मीर ने असम के खिलाफ मुकाबले में दो विकेट पर 210 रन बनाए हैं। शुभम खजूरिया 87 और हेनान मलिक 13 रन बनाकर क्रीज पर थे। खराब मौसम के चलते पहले दिन यहां 18 ओवर का खेल हुआ वहीं दूसरे दिन 34 ओवर फेंके गए जिसमें 151 रन बने और एक विकेट गिरा। सूर्यांश रैना ने 73 रन की पारी खेली।

हरियाणा के छह विकेट पर 274 रन

चैतन्य बिश्नोई (75*), अंकित कुमार (53) और शिवम चौहान (53) की अर्द्धशतकीय पारियों से हरियाणा ने झारखंड के खिलाफ छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। स्टंप के समय बिश्नोई के साथ कप्तान हर्षल पटेल 44 रन बनाकर क्रीज पर थे। नितिन सैनी ने 21 और हिमांशु राणा ने 20 रन का योगदान दिया। झारखंड के लिए शहबाज नदीम, आशीष कुमार और अनुकूल राय ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब के खिलाफ गणेश का अर्द्धशतक

गणेश सतीश (88) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से विदर्भ ने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने पर गणेश के साथ आदित्य सरवटे नौ रन बनाकर क्त्रस्ीज पर थे। फैज फजल ने 34 और अक्षय ने भी 34 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह ने तीन और संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मुंबई पर हार का खतरा 

पहली पारी में 114 रन पर ढेर होने वाली रिकॉर्ड 41 बार की चैंपियन मुंबई ने दूसरी पारी में भी 64 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। वह अभी भी रेलवे से 88 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। स्टंप के समय टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे तीन रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। युवा पृथ्वी शॉ 23 रन ही बना सके।

सूर्यग्रहण के चलते मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ और रेलवे ने पांच विकेट पर 116 रन से पारी आगे बढ़ाई। कप्तान कर्ण शर्मा (112*) ने अरिधम घोष (72) के साथ छठे विकेट के लिए 116 और अविनाश यादव (34) के साथ सातवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। इससे रेलवे ने 266 रन बनाकर 150 रन की बढ़त ली। कर्ण ने अपनी पारी में 146 गेंदों का सामना कर 15 चौके और चार छक्के जड़े। मुंबई की ओर से तुषार देशपांडे ने चार और दीपक शेट्टी ने तीन विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें