मुंबई-हिमाचल के मैच भी नहीं फेंकी गई एक भी गेंद
धर्मशाला। मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मुंबई ने सरफराज खान (226*) की नाबाद दोहरी शतकीय पारी से पांच विकेट पर 372 रन बनाए थे। सरफराज के साथ शुभम रंजने 44 रन बनाकर कीज पर थे।
दिल्ली ने 192 रन पर गंवाए पांच विकेट
पिछले मैच के हैट्रिक मैन शाहबाज अहमद के दो गेंदों में दो विकेट की मदद से बंगाल ने 192 रन दिल्ली के छह विकेट निकालकर दबाव बना दिया है। शाहबाज ने क्षितिज शर्मा (9) और सिमरजीत सिंह (00) को शून्य पर पवेलियन भेजा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जोंटी सिद्धू 32 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम अभी बंगाल से 126 रन पीछे है। ध्रुव शौरी ने 65, हितेन दलाल 40 और नीतिश राणा ने 34 रन बनाए। नीलकंठ दास और मुकेश कुमार ने भी दो-दो विकेट लिए। इससे पहले बंगाल ने पांच विकेट पर 286 रन से आगे खेलते हुए 318 रन बनाए। उसने शेष पांच विकेट 32 रन जोड़कर गंवा दिए। अनुस्तूप मजूमदार 99 केयोग पर ही रन आउट हो गए। अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है।