फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः पार्थिव ने 27वें शतक के साथ पूरे किए 11000 प्रथम श्रेणी रन  

Thu, 20 Feb 2020 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पार्थिव पटेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

कप्तान पार्थिव पटेल (118*) के 27वें प्रथम श्रेणी शतक की बदौलत गुजरात ने गोवा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन चार विकेट पर 330 रन बना लिए हैं। अपनी इस पारी के दौरान पार्थिव ने 11,000 प्रथम श्रेणी रन भी पूरे किए। पार्थिव ने भार्गव मेराई (84) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 और चिराग गांधी (40*) के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट 82 रन की साझेदारी की। पार्थिव अपनी पारी में 156 गेंदों का सामना कर 15 चौके जड़ चके हैं। पार्थिव का यह नॉकआउट में दूसरा शतक है। इससे पहले 2016-17 में मुंबई के खिलाफ शतक जड़ा रहा था। समित गोहिल ने 52 और प्रियांक पंचाल ने 28 रन का योगदान दिया। गोवा के लिए अमित वर्मा ने दो विकेट लिए।

विज्ञापन


मजूमदार के शतक से बंगाल की वापसी
अनुष्टुप मजूमदार (136) के नाबाद शतक और शाहबाज अहमद (82) के साथ सातवें विकेट के लिए हुई 167 रन की अटूट साझेदारी से बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरते हुए छह विकेट पर 308 रन बना लिए हैं। बंगाल ने एक समय 16.2 ओवर में 46 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मजूमदार ने श्रीवत्स गोस्वामी (34) के साथ छठे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। मजूमदार का यह 2017 के बाद पहला जबकि करिअर का आठवां शतक है। ओडिशा के लिए सूर्यकांत प्रधान और प्रीत सिंह चौहान ने दो-दो विकेट लिए।
 

विज्ञापन

सौराष्ट्र के छह विकेट पर 226 रन

विश्वराज सिंह जडेजा (73), चिराग जानी (53*) और शेल्डन जैक्सन (50) की अर्द्धशतकीय पारियों से सौराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाए। आंध्र के लिए यारा पृथ्वी राज ने तीन और केवी शशिकांत ने दो विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने पर जानी का साथ प्रेरक मांकड़ निभा रहे थे जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है।

छह ओवर के खेल में कर्नाटक ने 14 रन पर गंवा दिए दो विकेट
कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खराब मौसम से प्रभावित मुकाबले के पहले दिन छह ओवर के खेल में मात्र 14 रन पर ओपनर रविकुमार  समर्थ (05) और देवदत्त पडिक्कल (02) के विकेट गंवा दिए। स्टंप के समय कप्तान करुण नायर चार रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ को अभी खाता खोलना है। आकिब नबी और मुज्तबा यूसुफ ने एक-एक विकेट लिया। आसमान में बादल छाए होने के कारण पूरे दिन में रोशनी खराब रही। चाय के बाद खेल शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें