फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Quarter-Final: मयंक के पास वापसी का मौका, उत्तर प्रदेश के सामने कर्नाटक की चुनौती, विजय रथ पर बंगाल

Fri, 03 Jun 2022 07:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण रणजी ट्रॉफी समय से शुरू नहीं हो सका था। ओमिक्रॉन वेरिएंट के असर कम होने के बाद बीसीसीआई ने दो चरण में टूर्नामेंट के आयोजन फैसला किया। पहला चरण आईपीएल से पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने के ब्रेक के बाद रणजी ट्रॉफी की वापसी हो रही है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले छह जून से बेंगलुरु के अलग-अलग हिस्सों में खेले जाएंगे। मुंबई, बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और पंजाब की टीमें नॉकआउट चरण में दिखाई देंगी। इनमें से सिर्फ बंगाल की टीम ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीते थे। उसने तीन मुकाबलों में जीत हासिल की थी। अब उसका मुकाबला झारखंड से होगा।
विज्ञापन


कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण रणजी ट्रॉफी समय से शुरू नहीं हो सका था। ओमिक्रॉन वेरिएंट के असर कम होने के बाद बीसीसीआई ने दो चरण में टूर्नामेंट के आयोजन फैसला किया। पहला चरण आईपीएल से पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद। पहले चरण में लीग राउंड के मुकाबले हुए थे। दूसरे चरण में नॉकआउट चरण के मैच होंगे।

मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल की टीम के साथ नहीं दिखेंगे ऋद्धिमान साहा
अपने ग्रुप में तीनों मैच जीतने वाली इकलौती टीम बंगाल झारखंड के खिलाफ जीत की दावेदार होगी। सीनियर बल्लेबाज मनोज तिवारी के अनुसार, वो पहले ही एक सप्ताह से अधिक समय से बेंगलुरु में हैं और कर्नाटक एकादश के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेल चुके हैं। मनोज तिवारी 2019-20 में सौराष्ट्र से हारने वाली टीम के सदस्य थे। वो इस बार जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे। 

बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन पिछले कुछ सालों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। युवा ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भी आईपीएल के दौरान अच्छे फॉर्म में थे। ईशान पोरेल, मुकेश कुमार और आकाश दीप तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के साथ मतभेदों के बाद ऋद्धिमान साहा की अनुपस्थिति ने युवा अभिषेक पोरेल के लिए दरवाजे खोल दिए। अभिषेक इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।

मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
मयंक अग्रवाल को बनाने होंगे रन
कर्नाटक की टीम अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आर विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन के संन्यास ने उन्हें अनुभव के मामले में कमजोर कर दिया। दोनों ने मिलकर 842 प्रथम श्रेणी विकेट लिए थे। प्रसिध्द कृष्णा राष्ट्रीय टीम के साथ हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई रोनित मोरे करेंगे। उनके नाम 31 मैचों में 97 विकेट हैं। मयंक अग्रवाल की वापसी से बल्लेबाजी को बल मिला है। वह एक खराब आईपीएल के बाद रनों के साथ वापसी करना चाहेंगे। उनकी नजर टीम इंडिया में वापस आने पर होगी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उन्हें देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर और आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश को खलेगी वेंकटेश और आवेश की कमी
मुंबई और भारत के पूर्व विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी अब भारतीय टीम में हैं। वेंकटेश अय्यर और आवेश खान टीम इंडिया के साथ हैं। इन दो युवा खिलाड़ियों की कमी टीम को खलेगी। वहीं, रजत पाटीदार और बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश को पंजाब के खिलाफ खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें