फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी राउंडअपः बिधुड़ी-हिम्मत ने दिल्ली को संभाला, उत्तराखंड की पहली पारी 83 पर सिमटी

Tue, 04 Feb 2020 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

कुंवर बिधुड़ी (78*) और हिम्मत सिंह (56) की अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 134 रन की साझेदारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन गुजरात के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 270 रन बनाए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे।

विज्ञापन


इसके बाद बिधुड़ी और हिम्मत शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। इन दोनों के अलावा ओपनर हितेन दलाल ने 69 और ध्रुव शौरी ने 28 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने हिम्मत को दिन की अंतिम गेंद पर रुजुल भट के हाथों कैच कराके बिधुड़ी के साथ उनकी साझेदारी का अंत किया। बिधुड़ी अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना कर हुए 11 चौके और एक छक्का जड़ा। गुजरात की ओर से अर्जन नगवासवाला ने तीन और रूश कलारिया ने दो विकेट लिए।

पंजाब और आंध्र के बीच मुकाबले में गिरे 24 विकेट
पंजाब और आंध्र के बीच मुकाबले में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और पहले दिन 24 विकेट गिरे। आंध्र की टीम पहली पारी में 97 रन ही बना सकी लेकिन उसने पंजाब को भी 108 रन पर ढेर कर दिया। आंध्र ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 31 रन बनाए।
विज्ञापन


आंध्र को सिर्फ 20 रन की बढ़त मिली है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं। पंजाब की ओर से पहली पारी में सिद्धार्थ कौल ने पांच, विनय चौधरी ने तीन और कृष्ण अलंग ने दो विकेट लिए। आंध्र के लिए बी सुमंत (22) और केवी शशिकांत (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।

आंध्र को इसके बाद शोएब मोहम्मद खान (5/46) और एस आशीष (5/50) ने पंजाब को 108 रन पर समेटकर वापसी दिलाई। पंजाब की ओर से कप्तान मनदीप सिंह ने 23 और अनमोल मल्होत्रा ने 21 रन बनाए। वह सिर्फ 11 रन की बढ़त हासिल कर पाई।
 

हरियाणा ने ली 101 रन की बढ़त

टिनू कुंदू (5/35) और कप्तान हर्षल पटेल (4/32) की उम्दा गेंदबाजी से हरियाणा ने असम की पहली पारी 37 ओवर में 97 रन पर समेट दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 198 रन बनाकर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने 59, चैतन्य बिश्नोई ने 46, अंकित कुमार ने 31,हर्षल ने 28 और हिमांशु राणा ने 24 रन बनाए। असम के लिए रंजीत माली, मुख्तार हुसैन और सिद्धार्थ शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे हपले हर्षल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। असम के लिए रज्जाकुद्दीन अहमद ने नाबाद 35 और कुणाल सेकिया ने 17 रन बनाए।

जम्मू एंड कश्मीर ने बनाए नौ विकेट पर 280 रन
जियाद नजीर मागरे (66) की अर्द्धशतकीय पारी से जम्मू एंड कश्मीर ने त्रिपुरा के खिलाफ नौ विकेट पर 280 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने आबिद मुश्ताक 49 और मोहम्मद मुद्दसर छह रन बनाकर क्रीज पर थे। आकिब नबी ने 46 और शुभम खजूरिया ने 40 रन का योगदान दिया। त्रिपुरा के लिए एमबी मुरासिंह ने चार और हरमीत सिंह ने दो विकेट लिए।
 
विज्ञापन

उत्तराखंड की पहली पारी 83 पर सिमटी

उत्तराखंड और सेना के बीच देहरादून में खेले जा रहे मैच में पहले दिन 20 विकेट गिरे। उत्तराखंड की पहली पारी महज 23.4 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। जवाब में सेना ने 173 रन बनाए। राहुल सिंह गहलौत ने 45 और मुमताज कादिर ने 37 रन का योगदान दिया। मयंक मिश्रा ने उत्तराखंड की और से छह विकेट झटके। उत्तराखंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। टीम अब भी 80 रन से पीछे है।

हिमाचल ने बनाए 283 रन
निखिल गंगटा (72), ऋषि धवन (70), मयंक डागर (68) की अर्द्धशतकीय पारियों से हिमाचल ने रेलवे के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरकर 283 रन बनाने में सफल रहा। हिमाचल की टीम एक समय 93 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी। ऐसे में गंगटा ने धवन के साथ छठे विकेट के लिए 82 और फिर मयंक के साथ सातवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम को उबारा। अंकित कलसी ने 22 रन का योगदान दिया। त्रिपुरा की ओर से टी प्रदीप चार और हिमांशु सांगवान व हर्ष त्यागी ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें