फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji trophy Final: बीच मैच में पुजारा की तबीयत हुई खराब, बल्लेबाजी छोड़ जाना पड़ा वापस

Mon, 09 Mar 2020 07:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
विज्ञापन

सौराष्ट्र और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टीम इंडिया के टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत बल्लेबाजी छोड़ रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुए खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक प्रेरक मांकड़ 0 और अर्पित वसावडा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

इस मैच में पुजारा केवल पांच रन बनाकर  रिटायर्ड हर्ट हो गए। बल्लेबाजी के दौरान असहज महसूस कर रहे पुजारा ने अंपायर को यह बात बताई और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाने की अनुमति मिल गई। बता दें कि जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम निगाहें बंगाल के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी। 
विज्ञापन


हालांकि आत्मविश्वास से भरे बंगाल को हराना इतना आसान नहीं होगा। सौराष्ट्र की टीम आठ सत्र में चौथे फाइनल में तो बंगाल की टीम 14वां खिताबी मुकाबला खेलेगी। उसका लक्ष्य तीस (1989-90) साल बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें