फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र ने पहली पारी में ली बढ़त, बंगाल के खिलाफ चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

Fri, 17 Feb 2023 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सौराष्ट्र ने दो विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। हार्विक देसाई ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 79 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और आठ चौके व एक छक्का जड़ा। इस बीच, सौराष्ट्र ने अपने चार विकेट 109 रन पर गंवा दिए थे।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल और सौराष्ट्र टीम आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्पित वासवदा की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा। बंगाल की टीम पहली पारी में 174 रन ही बना पाई थी।
विज्ञापन


जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पांच विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 143 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन अर्पित ने बनाए। वह 155 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 11 चौके लगाए। उनका साथ चिराग जानी दे रहे थे। चिराग ने 100 गेंदों में 57 रन बना लिए हैं। उन्होंने 10 चौके जोड़े।

सौराष्ट्र ने दो विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। हार्विक देसाई ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 79 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और आठ चौके व एक छक्का जड़ा। इस बीच, सौराष्ट्र ने अपने चार विकेट 109 रन पर गंवा दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद शेल्डन जैक्सन (59) और अर्पित ने पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करके टीम की पारी को संभाला। इस बीच, ईशान पोरेल (2/72) ने जैक्सन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें