रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 368 रन बना लिए है। रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशू मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 रन की पारी खेली। मध्यप्रदेश की टीम अभी मुंबई के स्कोर से छह रन पीछे है, लेकिन उसके सात विकेट बचे हैं और यह टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे, सम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने एक-एक विकेट लिया।