अश्विन ने भी सुनाया अपना गली क्रिकेट किस्सा
इस घटना पर भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने मजेदार प्रतिक्रिया दी और बताया कि वह भी इसी नियम पर कभी आउट हो चुके हैं, लेकिन गली क्रिकेट में। अश्विन ने लिखा, 'मैं गली क्रिकेट में इसी दुर्लभ अपराध के लिए आउट हो गया। पहला शॉट डिफेंड, दूसरा घबराकर स्टंप बचाने के लिए बल्ले से मारा और फिर पूरी गली ने जोर से चिल्लाया आउट।'
अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आउट नियम की गलत व्याख्या थी। उन्होंने कहा, 'रणजी में लामाबम सिंह को हिट द बॉल ट्वाइस दिया गया। लेकिन कानून कहता है कि यदि बल्लेबाज स्टंप बचाने के लिए गेंद दूसरी बार मारता है, तो वह आउट नहीं है।'