फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: बड़ौदा ने उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हराया, उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को दी शिकस्त

Fri, 30 Dec 2022 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गेंदबाज अभय नेगी के चार विकेट और कुणाल चंदेला (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तराखंड ने एलीट ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को देहरादून हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैन ऑफ द मैच निनाद राठवा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बड़ौदा ने शुक्रवार को वडोदरा में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा को 187 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में बड़ौदा ने छह विकेट पर 189 का स्कोर करके मैच जीत लिया। बड़ौदा के लिए दूसरी पारी में शाश्वत रावत ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, लेकिन मैच के हीरो निनाद रहे। उन्होंने पहली पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेली और 56 रन देकर पांच विकेट लिए। 
विज्ञापन


दूसरी पारी में निनाद 40 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 49 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्के जड़े। निनाद ने दूसरी पारी में 51 रन देकर एक विकेट लिया था। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 258 रन बनाए थे और इसके जवाब में बड़ौदा 249 रन पर ढेर हो गया था। उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी 177 रन ढेर हो गई।

नेगी और चंदेला ने दिलाई उत्तराखंड को जीत
तेज गेंदबाज अभय नेगी के चार विकेट और कुणाल चंदेला (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तराखंड ने एलीट ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को देहरादून हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से शिकस्त दी। हिमाचल ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 327 रन से की लेकिन पूरी पारी 391 रन पर सिमट गई। नेगी ने इस दौरान आकाश वशिष्ठ (111) और कप्तान ऋषि धवन (71) के बीच पांचवें विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी को तोड़ा। इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई। उत्तराखंड ने इसके बाद 28.5 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान चंदेला ने 81 गेंद में 10 चौके की मदद से नाबाद 59 रन बनाए।
विज्ञापन


हरियाणा और ओडिशा का मैच बराबरी पर छूटा
हरियाणा और ओडिशा के बीच ग्रुप ए का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। हरियाणा ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। जवाब में ओडिशा ने 414 का स्कोर बनाया। हरियाणा ने दूसरी पारी चार विकेट पर 384 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में ओडिशा ने एक विकेट पर 110 रन बनाए। पहली पारी में छह विकेट और 60 रन बनान वाले ओडिशा के सूर्यकांत प्रधान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें