फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बाद नजफगढ़ से निकला नया स्टार, तमिलनाडु के खिलाफ ठोका शतक, जड़े 10 छक्के

Fri, 18 Feb 2022 10:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बाद दिल्ली के नजफगढ़ से एक और स्टार खिलाड़ी सामने आया है। ऑलराउंडर ललित यादव ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाया है। उन्होंने 177 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
ललित यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बाद दिल्ली के नजफगढ़ से एक और स्टार खिलाड़ी सामने आया है। ऑलराउंडर ललित यादव ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाया है। उन्होंने 177 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 17 चौके और 10 छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेल चुके ललित ने शतक लगाने के बाद कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी आज हुई है।
विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग के बारे में पूछे जाने पर कहा ललित ने कहा कि वे बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कहा, “वीरू पाजी का घर नजफगढ़ शहर में है और मैं नजफगढ़ गांव के अंदरूनी इलाकों में रहता हूं।” ललित ने सिमरनजीत सिंह के साथ आठवें विकेट के लिए 48, विकास मिश्रा के साथ नौवें विकेट के लिए 92 और कुलदीप यादव के साथ 10वें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। दिल्ली की टीम ने पहली पारी में 452 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु ने दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 377 रन पीछे है।

ललित ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "अगर आपने मुझसे दिन की शुरुआत में पूछा होता कि क्या मैं नौवें, 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज के साथ दोहरे शतक के करीब पहुंच पाऊंगा तो मुझे विश्वास नहीं होता।" ललित ने अपना अर्धशतक और शतक छक्के के साथ पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ललित अपनी सफलता में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को बहुत ज्यादा श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि पिछले कुछ सीजन में रिकी सर का मार्गदर्शन मिला है। मुझे लगता है कि मेरे खेल में काफी सुधार हुआ है।” ललित दिल्ली की सीनियर टीम के खिलाफ अंडर-23 टीम की ओर से खेलते हुए 210 रन बनाए थे। उस पारी के बाद ललित को रणजी टीम में शामिल किया गया था।

इस बार आईपीएल नीलामी में दिल्ली ने ललित को 65 लाख रुपये में खरीदा है। ललित के करियर की बात करें तो उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी मैचों की 16 पारियों में 40.71 की औसत से 570 रन बनाए हैं। इस दौरान छह अर्धशतक जड़े हैं। 29 लिस्ट-ए मैचों में 41.81 की औसत से 669 रन उनके बल्ले से निकले हैं। ललित ने पांच अर्धशतक लगाए हैं। 47 टी20 मुकाबले में 36.73 की औसत और 145.41 की स्ट्राइक रेट 698 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 मैचों में एक अर्धशतक लगाया है। सात आईपीएल मैचों में 68 रन बनाने के अलावा ललित ने चार विकेट भी लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें