फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: यूपी के बल्लेबाज 155 रन पर ढेर, कर्नाटक को 98 रन की बढ़त, दूसरे दिन गिरे 21 विकेट

Tue, 07 Jun 2022 09:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलूर

सार

कर्नाटक की कुल 198 रन की बढ़त हो गई है और अभी दो विकेट बाकी हैं। यूपी के गेंदबाजों ने मैच वापसी कराते हुए टीम के लिए अहम विकेट निकाले। दूसरी पारी में सौरभ और (3/32) अंकित राजपूत (2/15) ने मिलकर पांच विकेट निकाले।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बनाम कर्नाटक - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल मैच के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 21 विकेट गिरे और मेजबान टीम ने दूसरी पारी के आठ विकेट 100 रन पर गंवा दिए। अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 213 रन से आगे खेलते हुए कर्नाटक ने पहली पारी में 40 रन और जोड़े। श्रेयस गोपाल 80 गेंद में 56 रन (छह चौके , दो छक्के) बनाकर नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश के लिए सौरभ कुमार ने चार, शिवम मावी ने तीन और यश दयाल ने दो विकेट चटकाए। उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में 155 रन ही बना सकी। प्रियम गर्ग ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि आईपीएल की खोज रिंकू सिंह ने 33 और मावी ने 32 रन का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए रोनिते ने 3 विकेट, विजय कुमार, गौतम और कावेरप्पा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन


पहली पारी में 98 रन की बढ़त लेने के बाद कर्नाटक की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज 12वें ओवर में पवेलियन लौट चुके थे जब स्कोर बोर्ड पर 35 रन ही टंगे थे। मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, जबकि मनीष पांडे चार रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीनिवास शरत (10) रन बनाकर खेल रहे थे। कर्नाटक की कुल 198 रन की बढ़त हो गई है और अभी दो विकेट बाकी हैं। यूपी के गेंदबाजों ने मैच वापसी कराते हुए टीम के लिए अहम विकेट निकाले। दूसरी पारी में सौरभ और (3/32) अंकित राजपूत (2/15) ने मिलकर पांच विकेट निकाले।  

शुभम के शतक से मध्य प्रदेश की पंजाब पर बढ़त
शुभम शर्मा (नाबाद 102) के शतक और सलामी बल्लेबाज हिमांशु (89) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन पंजाब के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 238 रन बनाकर 19 रन की बढ़त हासिल कर ली। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और टीम 2 विकेट पर 238 रन ही बना सकी। शुभम और हिमांशु ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन भी जोड़े। 
विज्ञापन


शुभम अपनी पारी में 211 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं। दिन का खेल खत्म होने पर रजत पाटीदार 20 रन बनाकर शुभम का साथ निभा रहे थे। पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने मध्य प्रदेश की पारी में अब तक आठ गेंदबाजों को आजमाया है। पंजाब ने पहली पारी में 219 रन बनाए थे और अब मध्य प्रदेश की नजरें बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।

पदार्पण मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सुवेद दूसरे बल्लेबाज
रणजी ट्रॉफी में पदार्पण कर रहे सुवेद पारकर (252) की शानदार दोहरे शतक की बदौलत मुंबई ने उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया। मुंबई से सरफराज खान (153) ने भी शतक लगाया। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने आठ विकेट पर 647 रन पर पारी घोषित कर दी। वहीं उत्तराखंड का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। सुवेद ने शम्स मुलानी (59) के साथ भी छठे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। पारकर के रन आउट होते ही मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पारी घोषित कर दी। 

पारकर का यह स्कोर पदार्पण करते हुए मुंबई के किसी बल्लेबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पारकर अपने कोच अमोल मजूमदार के 1994 में हरियाणा के खिलाफ बनाए 260 रन के रिकॉर्ड से पीछे रहे। दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड के कमल सिंह (27) और कुणाल चंदेला (8) रन बनाकर खेल रहे थे। उत्तराखंड की टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 608 रन से पीछे है। 

झारखंड के खिलाफ बंगाल का विशाल स्कोर
सुदीप कुमार घारामी (186 रन) और अनुस्तूप मजूमदार (117 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी के बाद मनोज तिवारी (नाबाद 54) और अभिषेक पोरेल (68 रन) के अर्धशतकों की मदद से बंगाल ने दूसरे दिन झारखंड के खिलाफ पांच विकेट पर 577 रन बना लिए हैं। पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 301 रन से आगे खेलते हुए बंगाल के बल्लेबाजों ने झारखंड के गेंदबाजों पर दबाव जारी रखा। 

मजूमदार ने पहले ही सत्र में अपना शतक पूरा किया पहले दिन चोट के कारण मैदान छोड़ने वाले अभिषेक रमन क्रीज पर उतरे लेकिन 61 रन बनाकर लौट गए। इसके बाद दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे घारामी भी आउट हो गए। घारामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 380 गेंदों का सामना करके 21 चौकों और एक छक्के लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें