फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः वसीम जाफर ने ठोका दोहरा शतक, केरल पहली बार सेमीफाइनल में

Fri, 18 Jan 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वसीम जाफर - फोटो : file photo
विज्ञापन

केरल ने गुजरात को तीसरे ही दिन 113 से शिकस्त देकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुजरात को जीत के लिए 195 रन की दरकार थी लेकिन उसकी टीम बासिल थांपी (5/27) और संदीप वारियर (4/20) के सामने 31.1 ओवर में मात्र 81 रन पर लुढ़क गई। 

विज्ञापन


दोनों ने मैच में कुल आठ-आठ विकेट झटके। केरल के पहली पारी के 185 रन के जवाब में गुजरात ने 162 रन बनाए थे। पहली पारी में 23 रन की बढ़त लेने वाले केरल ने दूसरी पारी में 171 रन बनाकर गुजरात को 195 रन का लक्ष्य दिया था। 

यूपी को 349 रन की बढ़त 
मेजबान उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र की पहली पारी 208 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में मात्र 172 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। पहली पारी में 177 रन की बढ़त लेने वाले उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 349 रन हो गई है उसके दो विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन


खराब रोशनी के कारण 11 ओवर पहले खेल रोके जाने पर उपेंद्र यादव 27 और अंकित राजपूत खाता खोले बिना क्रीज पर थे। धर्मेंद सिंह जडेजा (4/53) और चेतन साकरिया (3/29) के सामने यूपी के बल्लेबाज दूसरी पारी में टिककर नहीं खेल सके। 

मोहम्मद सैफ ने सर्वाधिक 48, राहुल रावत 37 और प्रियम गर्ग ने 25 रन बनाए। सुबह सौराष्ट्र ने 170/7 रन से आगे खेलना शुरू किया और 38 और रन जोड़कर उसकी पूरी टीम 208 रन पर लुढ़क गई। यश दयाल ने चार, जबकि शिवम मावी और अंकित ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन

वसीम जाफर ने 206 रनों की बेहतरीन पारी खेली

चार क्रिकेटरों का डोप टेस्ट : मैच के दौरान एंटी डोपिंग टीम ने चार क्रिकेटरों के डोपिंग सेंपल भी लिए। इनमें यूपी के कप्तान अक्शदीप नाथ, पेसर शिवम मावी और सौराष्ट्र के धर्मेंद्र जडेजा व कमलेश मकवाना शामिल हैं।

कर्नाटक को जीत के लिए 139 रन
कर्नाटक ने राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। खेल के अंतिम दिन उन्हें जीत के लिए 139 रन और चाहिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक  करुण नायर 18 और रोनित मोरे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में कर्नाटक ने 263 रन बनाए। दूसरी पारी में राजस्थान की टीम 222 रन ही बना सकी थी।

विदर्भ को 204 रनों की बढ़त
विदर्भ ने उत्तराखंड के खिलाफ 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। उत्तराखंड के पहली पारी के 355 रनों के जवाब में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 559 रन बना लिए हैं। दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने 206 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा संजय रामास्वामी ने 141 और अक्षय वाडकर ने 98 रन बनाए। तीसरे दिन स्टंप्स के समय आदित्य सारवते 57 और अक्षय वाखरे 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें