असम बनाम जम्मू-कश्मीर- असम की पहली पारी 128 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 144 रन पर सिमटी। फिर असम की दूसरी पारी 245 रन पर ऑलआउट हुई। जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 ओवर में एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 211 रन की दरकार है जबकि 9 विकेट शेष है।
झारखंड बनाम त्रिपुरा- त्रिपुरा की पहली पारी 253 रन के जवाब में झारखंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 83 ओवर में चार विकेट खोकर 307 रन बना लिए हैं। झारखंड की बढ़त 54 रन की हो चुकी है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।
गोवा बनाम राजस्थान- गोवा के 244 रनों के जवाब में राजस्थान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 100 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं। राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर शतक से चूक गए। राजस्थान की बढ़त 29 रन की हो गई जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।
उत्तरप्रदेश बनाम हरियाणा- यूपी ने दूसरे दिन ही हरियाणा को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। यूपी के लिए स्पिनर सौरभ कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए।
ओडिशा बनाम सेना- ओडिशा की पहली पारी 177 रन के जवाब में सेना ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए थे।