फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनलः तीसरे दिन का खेल खत्म, कर्नाटक को 276 रनों की बढ़त

Sun, 27 Jan 2019 08:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : file photo
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में कर्नाटक ने 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। श्रेयस गोपाल 61* और अभिमन्यु मिथुन 35* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। कर्नाटक ने सौराष्ट्र के खिलाफ 276 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन


कर्नाटक की पहली पारी 275 रन के जवाब में सौराष्ट्र ने 236 रन बनाए थे। इस तरह से पहली पारी के आधार पर कर्नाटक को 39 रनों की एक महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी। हालांकि दूसरी पारी में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 52 रन तक टीम ने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए।

करुण नायर 15 और कप्तान मनीष पांडे 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 46 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र की तरफ से कप्तान जयदेव उनादकट और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फाइनल में इस मैच की विजेता टीम से विदर्भ का मुकाबला होगा, क्योंकि विदर्भ की टीम पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें