फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी का आठवां राउंड खत्म, ये रहे आखिरी दिन के सभी मुकाबलों के नतीजे  

Thu, 03 Jan 2019 09:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : file photo
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018-19 का आठवां राउंड बुधवार को खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं आखिरी दिन खेले गए सभी मुकाबलों के नतीजों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए
कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़

कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 198 रनों से हरा दिया। कर्नाटक ने पहली पारी में 418 और दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 283 और 156 रन ही बना सकी।

विदर्भ बनाम मुंबई
विदर्भ ने मुंबई को एक पारी और 146 रन से हरा दिया। विदर्भ ने पहली पारी में 511 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 252 और 113 रन बनाकर सिमट गई। श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे। इसके साथ ही विदर्भ टीम ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम गुजरात
महाराष्ट्र को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। गुजरात ने 8 विकेट के नुकसान पर 545 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 230 और 185 रन ही बना सकी।

बड़ौदा बनाम रेलवे
दिल्ली में बड़ौदा ने रेलवे को 164 रन से हरा दिया। बड़ौदा ने पहली पारी में 313 और दूसरी पारी में 157 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 200 और 106 रन ही बना सकी। इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने पहली पारी में 160 और दूसरी पारी में 104 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने कुल 6 विकेट भी चटकाए।

एलीट ग्रुप बी

पंजाब बनाम केरल 
पंजाब ने केरल को 10 विकेट से हरा दिया। केरल की टीम पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 223 रन ही बना सकी। पंजाब ने 217 और 131 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शुबमन गिल दूसरी पारी में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। युवराज सिंह पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 140 रनों से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 265 और 193 रन बनाए। जवाब में हिमाचल की टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 127 और 191 रन ही बना सकी।

हैदराबाद बनाम आंध्रा 
आंध्रा और हैदराबाद के बीच मैच ड्रॉ हो गया। हैदराबाद ने पहली और दूसरी पारी में 271 और 251 रन बनाए। आंध्रा ने पहली पारी में 7 विकेट पर 502 रन बनाए।

बंगाल बनाम दिल्ली
बंगाल ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। बंगाल ने दिल्ली द्वारा निर्धारित 322 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिमन्यू ईस्वरन 183 रन बनाकर नाबाद रहे।

एलीट ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर बनाम असम 
जम्मू-कश्मीर ने असम को 4 विकेट से हरा दिया। असम ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 128 और 245 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाकर मैच जीत लिया। इरफान पठान ने इस मैच में 5 विकेट लेने के अलावा 68 रन भी बनाए।

त्रिपुरा बनाम झारखंड
झारखंड और त्रिपुरा के बीच मैच ड्रॉ हो गया। त्रिपुरा ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 253और दूसरी पारी में 308 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने 409 और 144 रन ही बना सकी। 

ओडिशा बनाम सेना
सेना और ओडिशा के बीच मैच ड्रॉ रहा। ओडिशा ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 177 और 256 रन बनाए। वहीं सेना ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 417 रन बनाए।

गोवा बनाम राजस्थान 
राजस्थान ने गोवा को 10 विकेट से हरा दिया। 27 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इससे पहले गोवा के 244 रनों के जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 513 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गोवा दूसरी पारी में 295 रन ही बना पाई थी। राहुल चहर ने 5 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप

बिहार बनाम मिजोरम
बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 216 रन से हरा दिया। बिहार ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 440 रन बनाए। जवाब में मिजोरम पहली पारी में 77 और दूसरी पारी में 147 रन ही बना सकी।

नागालैंड बनाम अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 120 रन से हरा दिया। नागालैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल की टीम 135 और 122 रन ही बना सकी।

पुड्डुचेरी बनाम मणिपुर 
पुड्डुचेरी ने मणिपुर को 10 विकेट से हरा दिया। मणिपुर ने पहली पारी में 132 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। जवाब में पुड्डुचेरी ने 238 और 13 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

सिक्किम बनाम मेघालय 
सिक्किम और मेघालय के बीच मैच ड्रॉ रहा। सिक्किम ने पहली और दूसरी पारी में 219 और 304 रन बनाए। वहीं मेघालय ने पहली पारी 7 विकेट पर 826 रन बनाकर घोषित की। पुनीत बिष्ट ने 343 रनों की मैराथन पारी खेली। इसके अलावा 3 और बल्लेबाजों ने भी शतक लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें