फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: 20 वर्ष के यश ढुल होंगे दिल्ली के रणजी कप्तान, भारतीय अंडर-19 टीम को जिता चुके विश्व कप

Sun, 11 Dec 2022 01:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंडर-19 विश्व कप के बाद से यश ढुल का फॉर्म शानदार रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।
विज्ञापन
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अंडर-19 का विश्व खिताब दिलाने वाले 20 वर्षीय यश ढुल दिल्ली के नए रणजी कप्तान होंगे। वहीं, 100 टेस्ट खेल चुके वरिष्ठ खिलाड़ी ईशांत शर्मा और आईपीएल स्टार नीतिश राणा भी टीम में शामिल हैं। पिछले वर्ष रणजी में पदार्पण करने वाले यश दिल्ली के कप्तान बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। यश ने आठ मैचों में 74.54 के औसत से 820 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं।  
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है : यश ढुल (कप्तान), हिम्मत सिंह (उपकप्तान), ध्रुव शोरी, अनुज रावत (विकेटकीपर), वैभव रावल, ललित यादव, नीतिश राणा, आयुष बदोनी, ऋतिक शोकीन, शिवांक वशिष्ठ, विकास मिश्रा, जॉन्टी सिद्धू, ईशांत शर्मा, मयंक यादव, हर्षित राणा, सिमरजीत सिंह, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), प्रांशू वियजरन।

अंडर-19 विश्व कप के बाद से यश ढुल का फॉर्म शानदार रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने आठ मैचों में 72.60 की औसत और 131.52 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए थे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 38.20 की औसत से 191 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें