फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी चैंपियन सौराष्ट्र का अभ्यास शिविर शुक्रवार से होगा शुरू

Tue, 08 Dec 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौराष्ट्र रणजी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मौजूदा रणजी ट्राफी चैंपियन सौराष्ट्र शुक्रवार से अपने खिलाड़ियों के लिये अभ्यास शिविर का आयोजन करेगा। कोरोना वायरस के कारण लगाये गए लॉकडाउन के बाद पहली बार उसके खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन


सौराष्ट्र उन छह संघों में शामिल है, जिसने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन 20 दिसंबर के बजाय जनवरी में करने का आग्रह किया है।

पता चला है कि सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने खिलाड़ियों से कोविड-19 के लिए परीक्षण करवाने और गुरुवार (10 दिसंबर) से पहले संघ को रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा है क्योंकि शिविर इसके अगले दिन से शुरू होगा।
विज्ञापन


संघ ने 10 दिन तक चलने वाले शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इनमें गेंद पर लार नहीं लगाने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें