फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध का कानून पारित करें इमरानः राजा

Thu, 20 Feb 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के ताजा प्रकरण से दुखी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री इमरान खान से दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का कानून लाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरूवार को स्पाट फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने के कारण भ्रष्टाचार निरोधक जांच पूरी होने तक अकमल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।

राजा ने पत्रकारों से कहा, 'आज मैं बहुत निराश हूं, ऐसा लगता है कि शारजील और खालिद लतीफ की घटना कल ही हुई थी और अब यह। इससे मैं बहुत नाराज हूं कि यह सब पाकिस्तान क्रिकेट में होता रहता है। मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी दोषी खिलाड़ियों पर सजा के लिए संसद में कोई कानून पारित हो।'
विज्ञापन


पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि पीसीबी को अपने मुख्य संरक्षक इमरान खान से बात करनी चाहिए और उनसे अनुरोध करना चाहिए कि वे क्रिकेट में भ्रष्टाचार से निपटने के लिये संसद में कुछ कानून पारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें