फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज वनडे टीम में सरवन की वापसी

Wed, 16 Jan 2013 03:21 PM IST
जमैका/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन की टीम में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाज रामनरेश सरवन को शामिल किया गया है जबकि मार्लोन सैम्युअल्स को बाहर बैठाया गया है।
विज्ञापन


जुलाई 2011 में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से सरवन को क्रिकेट के किसी भी प्रारूप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। वनडे क्रिकेट में 43.41 की औसत से रन बनाने वाले 32 वर्षीय क्रिकेटर सरवन को लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है जिसकी शुरुआत एक फरवरी से पर्थ में होगी।

आस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में खेल रहे सैम्युअल्स हाल ही में शेन वार्न से अपने झगड़े के बाद से विवादों में घिरे हैं। जमैका के सैम्युअल्स गत छह जनवरी को श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा की गेंद से घायल हो गए थे जिसके बाद उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के 15 सदस्यीय दल में 38 वर्षीय बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल को भी जगह नहीं दी गई है। साथ ही दाएं हाथ के बल्लेबाज नरसिंह देवनारायण को जून 2010 के बाद टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की कप्तानी डैरेन सैमी के हाथों में रहेगी जबकि उपकप्तान की भूमिका ड्वेन ब्रावो संभालेंगे।

वेस्टइंडीज टीम
डेरेन सैमी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो (उपकप्तान), टीनो बेस्ट, डैरेन ब्रावो, जानसन चार्ल्स, नरसिंह देवनारायण, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, कीरोन पावेल, केमर रोच, अंद्रे रसेल, रामनरेश सरवन और डेवोन थामस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें