फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने की गंभीर की तारीफ, बताया सच्चा खिलाड़ी और अच्छा नेता

Tue, 25 Feb 2020 01:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गंभीर-राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए उन्हें एक सच्चा खिलाड़ी और अच्छा नेता बताया है। दरअसल दिल्ली में चल रही हिंसक सीएए विरोधी प्रदर्शनों ने अब उग्र रूप ले लिया है। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान जमकर आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने लोगों से शांति की अपील के साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। 

विज्ञापन




गंभीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब यह मामला अधिक बढ़ गया है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी इसमें किसी भी तरह से शामिल है, उसपर एक्शन लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गंभीर ने कहा, 'चाहे कपिल मिश्रा हो या कोई और, जो भी दिल्ली में भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहा है, उनपर कार्यवाई की जाए।
 

गंभीर के इस बयान का कांग्रेस नेता और पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने स्वागत किया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शुक्ला ने ट्वीट कर कहा। 'गौतम गम्भीर का बयान स्वागत योग्य है उन्होंने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयानबाज़ी के लिए कड़ी कार्रवाई की माँग की है यह एक खिलाड़ी की सच्ची भावना है हमें गौतम जैसे नेताओं की ज़रूरत है'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें