बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 3.5 ओवर में हैदराबाद को कप्तान केन विलियमसन (13) के रूप में पहला झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए केन और वॉर्न के बीच 28 रन की साझेदारी हुई।
यहां से वॉर्नर और मनीष पांडे की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 12.1 ओवर में हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रूप में दूसरा विकेट गिरा। ओशाने थोमास ने वॉर्नर को स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। स्मिथ ने वॉर्न का लाजवाब कैच पकड़ा। दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर ने स्मिथ के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की। इसके बाद 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों में 9 चौके की मदद से 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
15.5 ओवर में वरुण एरोन ने विजय शंकर (8) को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (16.2) में उनादकट ने दीपक हुड्डा (0) को खुद की गेंद पर कैच लपकर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋद्धिमान साहा (5) भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थोमास ने साहा को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर बाद जयदेव उनादकट ने शाकिब अल हसन (9) को श्रेयस गोपाल के हाथों कैच आउट कराया और हैदराबाद को सांतवां झटका दिया।
इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राजस्थान ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए बेन स्टोक्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर की जगह एश्टन टर्नर को शामिल किया है। वहीं, हैदराबाद की टीम में केन विलियमसन की वापसी हुुई है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो की विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋद्धिमान साहा को टीम में जगह दी गई है।
हैदराबादः हैदराबादः केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।
राजस्थानः राजस्थानः अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन टर्नर, रियान पराग, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, ओशाने थॉमस, जयदेव उनादकट।