स्टोक्स ने 18वें ओवर में 12 रन लुटा दिए। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 152/2 मनीष पांडेय (83) और विजय शंकर (48)
विकेट की तलाश में जोफ्रा आर्चर अपना आखिरी और टीम का 16वां ओवर फेंकने आए थे, लेकिन शुरुआती तीन गेंदों में विजय शंकर ने उनहें लगातार तीन चौके पीट दिए। ओवर से 13 रन आए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 131/2 मनीष पांडेय (69) और विजय शंकर (44)
राहुल तेवतिया के भी स्पैल का अंत। अंतिम छह गेंदों में पांच रन आए। स्पैल में बिना किसी सफलता के 25 रन खर्च किए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 118/2 मनीष पांडेय (69) और विजय शंकर (31)
श्रेयस गोपाल ने आखिरी ओवर में पांच रन दिए और अपने चार ओवर का कोटा बिना किसी विकेट के 32 रन पर खत्म किया। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 113/2 मनीष पांडेय (67) और विजय शंकर (28)
तेवतिया की आखिरी गेंद में मनीष पांडेया का छक्का। ओवर से 11 रन आए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 108/2 मनीष पांडेय (66) और विजय शंकर (24)
16 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मनीष पांडेय और विजय शंकर ने 80 रन की साझेदारी कर ली है। इस पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर गेंद जोफ्रा आर्चर को थमाई है। विकेट तो नहीं मिला, लेकिन ओवर से तीन रन आए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 97/2 मनीष पांडेय (59) और विजय शंकर (20)
श्रेयस गोपाल के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मनी पांडेय ने चौका मारा तो पांचवीं और छठी में विजय शंकर ने भी अपना दमखम दिखाया। लगातार दो बाउंड्री। ओवर से कुल 15 रन। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 94/2 मनीष पांडेय (58) और विजय शंकर (19)
राहुल तेवतिया के ओवर से तीन रन आए। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 79/2 मनीष पांडेय (52) और विजय शंकर (10)
मनीष पांडेय ने पांचवीं गेंद में छक्का मारा और ओवर की आखिरी गेंद में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर से आठ रन। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 76/2 मनीष पांडेय (50) और विजय शंकर (9)
दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेला। तेवतिया ने भी अच्छी गेंदबाजी की। ओवर से छह रन आए। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 68/2 मनीष पांडेय (43) और विजय शंकर (8)
खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को तोड़ने के लिए अब राजस्थान के कप्तान ने फिरकी का सहारा लिया है। श्रेयस गोपाल ने अपने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 62/2 मनीष पांडेय (41) और विजय शंकर (4)
कार्तिक त्यागी के दूसरे ओवर से 18 रन। मनीष पांडेय आज रूकने का मूड में नहीं। ओवर में दो छक्का और एक चौका। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 58/2 मनीष पांडेय (39) और विजय शंकर (2)
बेन स्टोक्स का स्वागत। मनीष ने ओवर में दो छक्के मारे। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 40/2 मनीष पांडेय (23) और विजय शंकर (1)
युवा पेसर कार्तिक त्यागी रिमांड पर। मनीष पांडेय ने दो लगातार चौके मारे। ओवर से 11 रन। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 27/2 मनीष पांडेय (11) और विजय शंकर (0)
डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद अब मनीष पांडेय और विजय शंकर को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है क्योंकि आज केन विलियमसन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है।
जॉनी बेयरस्टो भी आउट। सात गेंदों में 10 रन बनाकर उनका काम तमाम हुआ। 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ने मिडिल स्टंप का सिर उड़ा दिया। आर्चर की बेहतरीन बॉलिंग। तीन ओवर में 16 रन पर हैदराबाद के दो विकेट गिरे।
सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने झटका दिया। शुरुआती तीन गेंदों में भी इंग्लिश पेसर ने वार्नर को फंसाया था। वह गेंद की गति और लैंथ से मात खा रहे थे। बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए गेंद दूसरी स्लिप में गई, जिसे अपनी बाई ओर छलांग लगाते हुए स्टोक्स ने पकड़ लिया।
दो गेंद में तीन विकेट। रियान पराग अच्छी लय में खेल रहे थे, लेकिन टीम को अंत तक नहीं पहुंचा पाए। 12 गेंदों में 20 रन बनाकर पराग आउट हुए।
राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा। स्टीव स्मिथ 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट। जेसन होल्डर ने दूसरा विकेट लिया।
रियान पराग ने तीसरी गेंद में चौका, चौथी गेंद में छक्का और पांचवीं गेंद में चौका मारा। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 134/4 स्टीव स्मिथ (19) और रियान पराग (20)
संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में पांच रन आए। चार ओवर के स्पैल में 31 रन दिए, कोई विकेट नहीं मिला। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 118/4 स्टीव स्मिथ (18) और रियान पराग (5)
16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 113/4 स्टीव स्मिथ (17) और रियान पराग (1)
विजय शंकर ने दिलाई सफलता। जोस बटलर 12 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज नदीम ने जबरदस्त कैच लिया। बैकवर्ड पॉइंट में लपके गए।
सधा ओवर। कोई बाउंड्री नहीं। सिर्फ छह रन आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 105/3 जोस बटलर (9) और स्टीव स्मिथ (10)
शुरुआती पांच गेंदों में पांच सिंगल। आखिरी गेंद में स्मिथ ने शाहबाज नदीम को चौका मारा। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 99/3 जोस बटलर (6) और स्टीव स्मिथ (7)
13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 90/3 जोस बटलर (3) और स्टीव स्मिथ (1)
चार गेंदों में दो विकेट गिरे। राशिद खान ने 32 गेंदों में 30 रन बनाए। हैदराबाद को इस विकेट की सख्त दरकार थी। अहम समय पर विकेट आया।
12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 86/2 बेन स्टोक्स (30) और जोस बटलर (0)
12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 86/2 बेन स्टोक्स (30) और जोस बटलर (0)
संजू सैमसन क्लीन बोल्ड, 26 गेंदों में 36 रन बनाए। होल्डर ने चौथी गेंद में क्लीन बोल्ड किया।
विजय शंकर का सधा ओवर। सिर्फ तीन रन दिए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 77/1 बेन स्टोक्स (27) और संजू सैमसन (30)
राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर में छह रन दिए। कसा ओवर, कोई बाउंड्री भी नहीं आई। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 74/1 बेन स्टोक्स (24) और संजू सैमसन (30)
नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 68/1 बेन स्टोक्स (28) और संजू सैमसन (20)
आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 57/1 बेन स्टोक्स (19) और संजू सैमसन (18)
टी नटराजन के पहले ओवर में सात रन। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 53/1 बेन स्टोक्स (16) और संजू सैमसन (17)
विजय शंकर ने अपने पहले ओवर में चार रन दिए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 47/1 बेन स्टोक्स (15) और संजू सैमसन (12)
संदीप शर्मा का यह तीसरा ओवर था। ओवर से 10 रन। सैमसन ने चौथी और पांचवीं गेंद में बाउंड्री मारी। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 43/1 बेन स्टोक्स (13) और संजू सैमसन (10)
बेन स्टोक्स ने ओवर में लगातार दो चौके मारे। ओवर से 11 रन के साथ एक विकेट आए। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 33/1 बेन स्टोक्स (12) और संजू सैमसन (1)
रॉबिन उथप्पा के 2 हजार रन भी पूरे
तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 22/0 रॉबिन उथप्पा (19) और बेन स्टोक्स (3)
दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 9/0 रॉबिन उथप्पा (8) और बेन स्टोक्स (1)
एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 3/0 रॉबिन उथप्पा (2) और बेन स्टोक्स (1)
रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए तैयार
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल किए गए जेसन होल्डर को आज पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
किसकी खुलेगी किस्मत, क्योंकि दोनों टीम के लिए करो या मरो का मैच
सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है
प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
सनराइजर्स आठ टीमों की अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और टीम के नौ मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद रॉयल्स की टीम उनसे एक स्थान आगे है और उसके आठ अंक हैं।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुश्किल समय में दोनों टीमों के अनुभवहीन युवा खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे।