फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRvSRH: राजस्थान रॉयल्स को गढ़ में चुनौती देगा आईपीएल का 'बेस्ट बॉलिंग अटैक'

Sat, 28 Apr 2018 09:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajasthan royals
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स को रविवार को आईपीएल में सनराइजर्स का सामना करना है। पिछले हफ्ते कृष्णप्पा गौतम की पारी से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत से टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। बावजूद इसके उसे मालूम है कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती आसान नहीं है। 
विज्ञापन


पिछले मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कम स्कोर का बचाव किया था। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सात में पांच मुकाबले जीते हैं। राजस्थान की टीम तीन जीत और इतनी ही हार के साथ पांचवें स्थान पर चल रही है।  

मेजबान टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे से उम्मीद होगी कि वह अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेस्ट उप कप्तान भी उन उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वैसे इस समय संजू सैमसन टीम की बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं। इस सीजन में अभी तक वह कई अच्छी पारियां खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


मध्यक्रम में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। राजस्थान की गेंदबाजी का दारोमदार मीडियम पेसर धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट, बेन लाफलिन और स्पिनर कृष्णप्पा गौतम पर हैं। राजस्थान की टीम पहले चरण के मैच में मिली नौ विकेट की हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी, लेकिन जीत हासिल करने के लिए उसे अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन

सही संयोजन है सनराइजर्स के पास

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
बेशक हैदराबाद की टीम राजस्थान के घरेलू मैदान में खेलेगी लेकिन फिर उसकी चुनौती मजबूत मानी जा रही है। हालांकि उसे बॉल टेंपरिंग प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे कप्तान डेविड वॉर्नर की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अपनी जुझारू क्षमता से टीम ने प्रभावित किया है। हैदराबाद के बल्लेबाज शिखर धवन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। 

इस बार वह कसर निकालना चाहेंगे। कप्तान केन विलियम्सन जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए बड़ी पूंजी होते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक के बाद मनीष पांडेय का मनोबल भी बढ़ा होगा। दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान ने हैदराबाद की बल्लेबाजी को गहराई दी है। 

टी-20 रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। शाकिब अल हसन, बिली स्टेनलेक और सिद्धार्थ कौल की मौजूदगी ने टीम की गेंदबाजी को धार दी है।

संभावित टीमें: 

सनराइजर्स हैदराबाद- शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान) हेनरिच क्लासेन, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, जोफ्रा आर्चर, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी और जयदेव उनाडकट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें