इसके बाद बैंगलोर को पार्थिव पटेल के रूप में चौथा झटका लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। पार्थिव ने 41 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की बदौलत 67 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
दोनों टीमें में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। राजस्थान में जहां घायल संजू सैमसन की जगह स्टुअर्ट बिनी और तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट की जगह वरुण आरोन को शामिल किया गया है। वहीं, बैंगलोर में अक्षदीप नाथ, नवदीप सैनी और मार्कस स्टोइनिस ने शिवम दुबे, प्रयास रे बर्मन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह ली है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, वरुण एरॉन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज,मोइन अली, अक्षदीप नाथ, नवदीप सैनी।