फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: बेन स्टोक्स का शतक और संजू की तूफानी फिफ्टी, मुंबई को हराकर राजस्थान टूर्नामेंट में अब भी जिंदा

Sun, 25 Oct 2020 11:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live IPL Score: बेन स्टोक्स के तूफानी नाबाद शतक और सीजन में संजू सैमसन की तीसरी फिफ्टी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने रविवार रात 196 रन का विशाल लक्ष्य एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया। इस रन चेज में कभी लगा ही नहीं कि अंकतालिक में नंबर एक की टीम मुंबई, आखिरी पायदान वाली राजस्थान से बेहतर टीम है। रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में मैच जीतना जरूरी था। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 152 रन की साझेदारी की। मुंबई अगर यह मैच अपने नाम करती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 25-Oct-2020

बेकार गई हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी

21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाए, लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया था, उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के जड़े। सौरभ तिवारी ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाए। आखिरी चार ओवर में गत चैंपियन टीम ने 74 रन बनाए। तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को तीन छक्के और दो चौके लगाए।
 

11:11 PM, 25-Oct-2020

प्लेऑफ के लिए रॉयल्स की उम्मीदें बरकरार

मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में आखिरी पायदान पर थे, लेकिन शानदार जीत के बाद 12 मुकाबलो में 10 अंकों के साथ यह टीम छठे क्रम पर आ गई, लेकिन RR की जीत के बाद डबल हेडर का पहला मैच जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई।

11:07 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान की धमाकेदार जीत

बेन स्टोक्स के तूफानी नाबाद शतक और सीजन में संजू सैमसन की तीसरी फिफ्टी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने रविवार रात 196 रन का विशाल लक्ष्य एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया। इस रन चेज में कभी लगा ही नहीं कि अंकतालिक में नंबर एक की टीम मुंबई, आखिरी पायदान वाली राजस्थान से बेहतर है। रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में मैच जीतना जरूरी था। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 152 रन की साझेदारी की। मुंबई अगर यह मैच अपने नाम करती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम हो जाती।
 

विज्ञापन
11:04 PM, 25-Oct-2020

बेन स्टोक्स का दूसरा शतक

11:02 PM, 25-Oct-2020

मुंबई मैच से बाहर

12 गेंदों में 10 रन चाहिए

विज्ञापन
10:56 PM, 25-Oct-2020

तीन ओवर में 14 रन चाहिए

बुरे पीटे आज बुमराह। अपने आखिरी ओवर में भी 10 रन लुटा दिए। चार ओवर के स्पैल में 38 रन। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 182/2 बेन स्टोक्स (95) और संजू सैमसन (52)

10:50 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान की मुट्ठी में मैच

ट्रेंट बोल्ट के ओवर से 15 रन आए। जबरदस्त अंदाज में खेल रहे स्टोक्स ने दो चौके मारे। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 172/2 बेन स्टोक्स (86) और संजू सैमसन (51)

10:46 PM, 25-Oct-2020

पिछले तीन ओवर में 50 रन आए

अब 30 गेंदों में महज 39 रन चाहिए। मैच राजस्थान रॉयल्स की मुट्ठी में। इस साझेदारी को तोड़े बिना मुंबई यह मैच नहीं जीत पाएगा।
 

10:44 PM, 25-Oct-2020

संजू सैमसन का तीसरा अर्धशतक

संजू ने बेहद निर्णायक मैच में सीजन का तीसरा अर्धशतक ठोका। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए महज 27 गेंदों में 51 रन की पारी। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 157/2 बेन स्टोक्स (71) और संजू सैमसन (51)
 

10:39 PM, 25-Oct-2020

19 रन का बड़ा ओवर

राहुल चाहर की जमकर पिटाई। बेन स्टोक्स ने एक छक्का तो संजू सैमसन ने एक छक्का और एक चौका मारा। अब 6 गेंद में 52 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 144/2 बेन स्टोक्स (70) और संजू सैमसन (40)

10:34 PM, 25-Oct-2020

18 रन का 13वां ओवर

राजस्थान को जैसे ओवर की तलाश थी, ठीक वैसा ही ओवर। पैटिंसन की पहली गेंद में स्टोक्स का चौका। पांचवीं बॉल में सैमसन ने छक्का तो आखिरी गेंद में चौका मारा। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 125/2 बेन स्टोक्स (63) और संजू सैमसन (29)

10:29 PM, 25-Oct-2020

बेन स्टोक्स-संजू सैमसन की अटूट साझेदारी

10:27 PM, 25-Oct-2020

राहुल चाहर के ओवर से सिर्फ तीन रन

अब 8 ओवर में 89 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/2 बेन स्टोक्स (56) और संजू सैमसन (19)

10:24 PM, 25-Oct-2020

बुमराह के ओवर से सिर्फ पांच रन

अब 9 ओवर में 92 रन चाहिए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 104/2 बेन स्टोक्स (54) और संजू सैमसन (18)
 

10:18 PM, 25-Oct-2020

28 गेंदों में स्टोक्स की फिफ्टी

आज अहम मौके पर बेन स्टोक्स के बल्ले से रन आ रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में अबतक शांत रहे स्टोक्स ने चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 99/2 बेन स्टोक्स (53) और संजू सैमसन (16)
 

10:14 PM, 25-Oct-2020

इस ओवर से 13 रन आए

पोलार्ड को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का मारा। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 88/2 बेन स्टोक्स (45) और संजू सैमसन (14)

10:08 PM, 25-Oct-2020

8वें ओवर से 15 रन

बेन स्टोक्स का आक्रामक अंदाज जारी। राहुल चाहर को लैंथ सेट करने नहीं दिया। पहली गेंद वाइड थी। अगली में छक्का और फिर चौके के लिए बल्ला घुमाया। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 75/2 बेन स्टोक्स (44) और संजू सैमसन (4)

10:02 PM, 25-Oct-2020

पोलार्ड के पहले ओवर में 5 रन

सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 60/2 बेन स्टोक्स (32) और संजू सैमसन (2)
 

09:57 PM, 25-Oct-2020

पावरप्ले में 55/2

छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 55/2 बेन स्टोक्स (30) और संजू सैमसन (0)
 

09:49 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

स्टीव स्मिथ क्लीन बोल्ड। आठ गेंद में 11 रन की पारी का अंत। जेम्स पैटिंसन ने राजस्थान का दूसरा विकेट चटकाया। 44 रन पर दूसरा विकेट गिरा। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 45/2 बेन स्टोक्स (20) और संजू सैमसन (0)

09:43 PM, 25-Oct-2020

एक और बड़ा ओवर

जसप्रीत बुमराह का महंगा ओवर। स्मिथ ने पहली गेंद में चौका तो पांचवीं गेंद में छक्का मारा। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 41/1 बेन स्टोक्स (17) और स्टीव स्मिथ (11)

09:39 PM, 25-Oct-2020

एक ओवर में चार चौके

ट्रेंट बोल्ट की जमकर पिटाई। दूसरी में चौका मारने के बाद बेन स्टोक्स ने चौथी, पांचवीं और छठी गेंद के साथ भी वही सलूक किया। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 29/1 बेन स्टोक्स (16) और स्टीव स्मिथ (0)

09:35 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान का पहला विकेट गिरा

11 गेंदों में 13 रन बनाकर रॉबिन उथप्पा आउट। जेम्स पैटिंसन ने RR की शुरुआत बिगाड़ी। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 13/1 बेन स्टोक्स (0) और स्टीव स्मिथ (0)
 

09:32 PM, 25-Oct-2020

पहला ओवर खत्म

एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 5/0 रॉबिन उथप्पा (5) और बेन स्टोक्स (0)

09:28 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला।
 

09:22 PM, 25-Oct-2020

मुंबई ने रन का पहाड़ खड़ा किया

09:16 PM, 25-Oct-2020

आखिरी तीन ओवर में 74 रन

हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या चार गेंदों में तीन रन बनाए।
 

09:14 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान के सामने 196 रन का लक्ष्य

अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या ने युवा पेसर कार्तिक त्यागी को 27 रन पीट दिए, जिसके बूते मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 195/5 का स्कोर खड़ा किया।
 

09:12 PM, 25-Oct-2020

हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी

टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक लगाने के लिए हार्दिक ने सिर्फ 20 गेंदों का इस्तेमाल किया।

09:07 PM, 25-Oct-2020

आखिरी ओवर का खेल बचा

जोफ्रा आर्चर के ओवर में तीन रन और एक विकेट। शानदार 19वां ओवर। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 168/5 हार्दिक पांड्या (34) और क्रुणाल पांड्या (2)

09:04 PM, 25-Oct-2020

सौरभ तिवारी आउट

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। जोफ्रा आर्चर ने 26 गेंदों में 40 रन की पारी का अंत किया।
 

09:01 PM, 25-Oct-2020

हार्दिक ने एक ओवर में चार छक्के मारे

अंकित राजपूत का बेहद महंगा ओवर और स्पैल। अपने चौथे और पारी के 18वेॆं ओवर में 27 रन दिए। चार ओवर के स्पैल में बिना किसी सफलता के 60 रन लुटा दिए। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 165/4 सौरभ तिवारी (34) और हार्दिक पांड्या (33)

08:55 PM, 25-Oct-2020

आर्चर के ओवर में दो चौके और एक छक्का

17वें ओवर में 17 रन आए। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 138/4 सौरभ तिवारी (33) और हार्दिक पांड्या (8)

08:51 PM, 25-Oct-2020

हार्दिक पांड्या का कैच छूटा

16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 121/4 सौरभ तिवारी (18) और हार्दिक पांड्या (6)

08:45 PM, 25-Oct-2020

श्रेयस गोपाल को पहली गेंद में सौरभ तिवारी ने चौका मारा। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 116/4 सौरभ तिवारी (16) और हार्दिक पांड्या (3)

08:40 PM, 25-Oct-2020

अब मुंबई को साझेदारी की जरूरत

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 108/4 सौरभ तिवारी (10) और हार्दिक पांड्या (1)

08:35 PM, 25-Oct-2020

एक ही ओवर मे दो विकेट

26 गेंदों में 40 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। श्रेयस गोपाल ने इसी ओवर की आखिरी बॉल पर कीरोन पोलार्ड को भी निपटा दिया। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 101/4 सौरभ तिवारी (4)

08:31 PM, 25-Oct-2020

तेवतिया से सिर्फ तीन रन दिए

12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 94/2 सूर्यकुमार यादव (40) और सौरभ तिवारी (3)

08:26 PM, 25-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर का जादुई कैच

36 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 91/2 सूर्यकुमार यादव (39) और सौरभ तिवारी (1)
 

08:20 PM, 25-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर 89/1

तेवतिया की आखिरी गेंद में ईशान किशन का चौका। ओवर से 10 रन आए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 89/1 ईशान किशन (37) और सूर्यरकुमार यादव (38)
 

08:15 PM, 25-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव के दो चौके के साथ श्रेयस गोपाल के दूसरे ओवर से 12 रन आए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 79/1 ईशान किशन (29) और सूर्यरकुमार यादव (36)

08:12 PM, 25-Oct-2020

दूसरी ओर से राहुल तेवतिया

पांच रन का ओवर। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 67/1 ईशान किशन (27) और सूर्यरकुमार यादव (26)

08:09 PM, 25-Oct-2020

पहली बार स्पिन आक्रमण

विकेट की तलाश में श्रेयस गोपाल। क्या तोड़ पाएंगे साझेदारी? सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 61/1 ईशान किशन (27) और सूर्यरकुमार यादव (21)

08:03 PM, 25-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव ने अंकित राजपूत को दूसरी गेंद में छक्का मारा तो पांचवीं बॉल पर ईशान ने। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 59/1 ईशान किशन (26) और सूर्यरकुमार यादव (19)
 

07:58 PM, 25-Oct-2020

कार्तिक के ओवर से 11 रन

आखिरी दो गेंदों को सूर्यकुमार यादव ने चौके के लिए भेजा। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/1 ईशान किशन (19) और सूर्यरकुमार यादव (12)

07:53 PM, 25-Oct-2020

चौथे ओवर से 13 रन

शायद अब गेंदबाजी में बदलाव होगा। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 34/1 ईशान किशन (17) और सूर्यरकुमार यादव (3)

 

07:48 PM, 25-Oct-2020

ओवर से सिर्फ एक रन

तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 21/1 ईशान किशन (11) और सूर्यरकुमार यादव (2)

07:46 PM, 25-Oct-2020

ईशान दोबारा खड़े हुए

एकबार फिर जोफ्रा आर्चर का सामना करने के लिए ईशान तैयार

07:44 PM, 25-Oct-2020

ईशान किशन चोटिल

लेग स्टंप की ओर जा रही एक तेज गुड लैंथ बॉल ईशान किशन के घुटनों में लगी। पैड पहने होने के बावजूद युवा किशन बेहद दर्द में नजर आ रहे।

07:41 PM, 25-Oct-2020

एक ओवर में दो चौके

ईशान किशन ने पेसर अंकित राजपूत को दो चौके मारे। दूसरी और पांचवीं गेंद में स्ट्राइक लिया। ओवर से 10 रन आए। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 20/1 ईशान किशन (10) और सूर्यरकुमार यादव (2)

07:37 PM, 25-Oct-2020

पहले ओवर में विकेट और 10 रन

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सर्वाधिक रन स्कोरर रहे क्विंटन डीकॉक ने चौथी गेंद में जोफ्रा आर्चर को छक्का मारा था। अगली बॉल पर आर्चर ने बदला लेते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 10/0 ईशान किशन (1) और सूर्यरकुमार यादव (2)

07:34 PM, 25-Oct-2020

पहले ही ओवर में विकेट

जोप्रा आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डीकॉक को क्लीन बोल्ड किया।
 

07:28 PM, 25-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

07:17 PM, 25-Oct-2020

07:13 PM, 25-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:09 PM, 25-Oct-2020

राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं

टॉस गंवाकर गेंदबाजी करने वाली राजस्थान की टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है जिसे हैदराबाद से आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। RR के लिए सबसे बड़ी चिंता शीर्ष क्रम का अच्छा नहीं करना और कप्तान स्टीव स्मिथ की फॉर्म हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 265 रन बनाए हैं।
 

07:07 PM, 25-Oct-2020

मुंबई की टीम में एक बदलाव

नाथन कोल्टर नाइल की जगह जेम्स पैटिंसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।

07:06 PM, 25-Oct-2020

रोहित अब तक फिट नहीं

आज के मैच में भी मुंबई की कप्तानी कीरोन पोलार्ड ही कर रहे हैं। हिटमैन अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए।
 

07:04 PM, 25-Oct-2020

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी करेगी
 

06:55 PM, 25-Oct-2020

IPL 2020: स्टोक्स का शतक और संजू की तूफानी फिफ्टी, मुंबई को हराकर राजस्थान टूर्नामेंट में अब भी जिंदा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें