आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से पीटा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और कप्तान स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों के बूते स्कोरबोर्ड पर 216/7 रन टांगे। जवाब में चेन्नई की टीम 200 रन ही बना पाई।
धोनी ने जड़े हैट्रिक छक्के
धोनी का साथ देने के लिए नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा क्रीज पर
चेन्नई को सबसे बड़ा झटका। जीत की उम्मीद नजर आ रहे डुप्लेसिस 18.5 में विकेट के पीछे लपके गए, उन्होंने 37 गेंदों में शानदार 72 रन बनाए
जोफ्रा आर्चर लेकर आए अपना अंतिम और टीम का 19वां ओवर
टॉम करन ने शुरुआती चार गेंदों में एक छक्का समेत सिर्फ 8 रन दिए
जयदेव उनादकट का महंगा ओवर। फाफ डुप्लेसिस ने दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगाए छक्के
जोफ्रा आर्चर जबदरस्त गेंदबाजी करते हुए। अपने तीसरे और टीम के 16वें ओवर में महज सात रन दिए
राहुल तेवतिया ने 15वां ओवर फेंका। दो छक्के समेत 16 रन दिए। 15 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 131/5 फाफ डुप्लेसिस (31) और एमएस धोनी (3)
अब 46 गेंदों पर 103 रन चाहिए
संजू सैमसन का बेहतरीन कैच। केदार जाधव विकेट के पीछे लपके गए। 16 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी का अंत।
13.3, नो बॉल पर मिली फ्री हिट, डुप्लेसिस करेंगे सामना
चेन्नई का स्कोर 108/4
जयदेव उनादकट का बढ़िया ओवर सिर्फ सार रन दिए।
12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर केदार जाधव के लगातार तीन चौके। ओवर से 15 रन आए। 12 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर: 101/4 फाफ (10) और केदार जाधव (18)
फाफ डुप्लेसिस को अब साझेदारी करनी होगी। 10 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर: 82/4 फाफ (7) और केदार जाधव (2)
राहुल तेवतिया की ओवर की आखिरी और अपनी पहली गेंद पर डेब्यू कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ भी स्टंप आउट हुए। नौ ओवर में 79 रन पर चेन्नई ने अपने चार विकेट खो दिए है।
राहुल तेवतिया को लगातार दो गेंदों पर दो छक्के उड़ाने के बाद सैम करन स्टंप आउट हो गए। यह राहुल का दूसरा विकेट है, इसके पहले उन्होंने शेन वॉटसन को भी निपटाया था।
गोपाल ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मुरली विजय को टॉम करन के हाथों डीप स्क्वैयर लेग में लपकवाया।
राहुल तेवतिया ने आते ही कमाल कर दिया। खूंखार नजर आ रहे वॉटसन के रूप में सीएसके का 6.4 ओवर में 56 रन पर पहला विकेट गिरा।
चेन्नई के लिहाज से बड़ा ओवर। अपना पहला ओवर लेकर आए मीडियम पेसर टॉम करन की धुनाई। वॉटसन ने लगातार तीन गेंदों में दो छक्के और एक चौका जमाया। छह ओवर के बाद CSK का स्कोर- 36/0 मुरली विजय (19) और शेन वॉटसन (32)
स्पिनर गोपाल को विजय ने दूसरी गेंद में चौका और आखिरी गेंद में वॉटसन ने छक्के के लिए खेला। पांच ओवर के बाद CSK का स्कोर- 36/0 मुरली विजय (19) और शेन वॉटसन (16)
जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर वॉटसन से छक्का खाने के बाद अंतिम पांच गेंदों में कोई रन नहीं दिया। चौथे ओवर के बाद CSK का स्कोर- 25/0 मुरली विजय (14) और शेन वॉटसन (10)
तीसरे ओवर में जयदेव ने 11 रन दे दिए। तीन ओवर के बाद CSK का स्कोर- 19/0 मुरली विजय (14) और शेन वॉटसन (4)
दूसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने महज तीन रन दिए
जयदेव उनादकट की अच्छी गेंदबाजी
शेन वॉटसन और मुरली विजय के कंधों पर सीएसके की जिम्मेदारी, जयदेव उनादकट पहला ओवर फेंकेगे।
4 चौके और इतने ही छक्के के बूते स्टीव स्मिथ ने 47 गेंदों में 69 रन बनाए। नौ छक्के और एक चौके की मदद से संजू सैमसन ने तूफानी 32 गेंदों में 74 रन ठोके।
2014 में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ 206 रन बनाए थे।
लुंगी एनगिडी ने ओवर में नौ गेंदें फेंकी और 30 रन लुटा दिए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंदों पर 27 रन की धमाकेदार पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 217 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में RR ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
एनगिडी को शुरुआती चार गेंदों पर चार छक्के पड़ चुके हैं।
राजस्थान का स्कोर 186/7, क्या 200 का स्कोर हो पाएगा पार?
अहम मौके पर कप्तान स्टीव स्मिथ आउट। 47 गेंदों में 69 रन बनाकर सैम करन ने उन्हें डीप मिडविकेट पर जाधव के हाथों कैच आउट करवाया।
17.6 ओवर में टॉम करन को आउट दिया गया, लेकिन अंपायर्स ने दोबारा चेक किया और अपना फैसला बदला। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 177/6 स्टीव स्मिथ (69) और टॉम करन (1)
सैम करन ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। नए बल्लेबाज रियान पराग आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे एमएस धोनी द्वारा लपके गए। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 173/6 स्टीव स्मिथ (67) और टॉम करन (0)
16.2 ओवर में सैम करन ने राहुल तेवतिया को आउट किया। LBW में आउट दिए गए अंपायर के फैसले पर बल्लेबाज ने DRS लिया था, लेकिन उसका फायदा नहीं हुआ।
दूसरी गेंद पर स्मित तो चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया ने जड़ा चौका। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 166/4, स्टीव स्मिथ (66) और राहुल तेवतिया (10)
कप्तान स्टीव स्मिथ 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
नए बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (5) पीयूष चावला को बड़ा शॉट मारने की फिराक में बाउंड्री पर लपके गए।
स्टीव स्मिथ का अर्धशतक भी पूरा। नौवीं आईपीएल फिफ्टी
12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 134/3
संजू के बाद नए बल्लेबाज डेविड मिलर रन आउट।
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा। नौ छक्के और एक चौके के बूते 32 गेंदों में 74 रन बनाकर संजू सैमसन आउट
10वें ओवर में फिर पीयूष चावला की धुनाई। इस बार दो छक्के और एक चौके खाए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 119/1, और स्टीव स्मिथ (45) और और संजू सैमसन (66)
संजू सैमसन ने जड़ा 19 गेंदों में अर्धशतक। सुधारा अपना ही पुराना रिकॉर्ड
छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 54/1, और स्टीव स्मिथ (23) और और संजू सैमसन (24)
पांचवें ओवर में संजू सैमसन ने गेयर बदला। तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सैम करन को छक्का मारा। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 40/1, और स्टीव स्मिथ (17) और और संजू सैमसन (16)
चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 26/1, और स्टीव स्मिथ (16) और और संजू सैमसन (3)
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर को चौका मारने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया। चाहर ने ही उन्हें लपका।
दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 7/0, यशस्वी जायसवाल (2) और स्टीव स्मिथ (4)
एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 4/0, यशस्वी जायसवाल (1) और स्टीव स्मिथ (3)
यशस्वी जायसवाल और कप्तान स्टीव स्मिथ राजस्थान की पारी शुरू करेंगे। चेन्नई के लिए गेंदबाजी का मोर्चा दीपक चाहर संभाल रहे हैं।
दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल राजस्थान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। जायसवाल की कहानी बेहद प्रेरणादायी है।
टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने चुनी गेंदबाजी
नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अबु धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है।