बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश के लिए रॉयल्स से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा जयदेव उनादकट की देख-रेख में खेलना होगा। उन्हें हालांकि यह पता है कि टीम में जगह के पहले हकदार उनादकट होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी टीम में जेडी भाई हैं। मैं इसे सकारात्मक तरीके से लूंगा (कि मैं टीम में जगह के लिए पहली पसंद नहीं रहूंगा)। यह मेरे लिए सीखने का समय है और एक सीनियर खिलाड़ी से मैदान के बाहर कैसा बर्ताव करना है यह आप सीख सकते है।'
यशस्वी सबसे प्रभावशाली
इन तीनों में यशस्वी सबसे प्रभावशाली है जिन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने रॉयल्स के कोचिंग सदस्य के मुताबिक अपनी फिटनेस का अभ्यास और अपनी डाइट के साथ सब कुछ किया जो कहा गया था। मैंने लॉकडाउन के दौरान खुद पर बहुत ध्यान दिया है।'
अंडर-19 विश्व कप (2020) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरा ध्यान हमेशा प्रक्रिया पर रहेता है और अगर आपकी प्रक्रिया सही है, तो आपको मैदान पर 100 प्रतिशत देने से कोई नहीं रोक सकता है।'
त्यागी और यशस्वी के पास जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ से पूछने के लिए कई सवाल हैं और दोनों उनसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'हम दोनों के लिए यह काफी भावनात्मक होगा। मैंने इन खिलाड़ियों को केवल टीवी पर देखा और अब मैं उनके साथ खेलूंगा। यह वास्तव में एक शानदार एहसास है।'
राहुल द्रविड से मिला सुझाव उनके काफी काम आएगा
लीग में दबाव के बारे में पूछे जाने पर आकाश ने कहा, 'अंडर-19 विश्व कप के दौरान राहुल द्रविड से मिला सुझाव उनके काफी काम आएगा। उन्होंने कहा, 'राहुल सर हमेशा इस बात पर ध्यान देते है कि और सुधार कैसे हो सकता है। वह सकारात्मक बने रहने और मानसिक मजबूती पर पर जोर देते थे। पिछले छह महीने में मैंने महसूस किया है कि मैं मानसिक तौर पर मजबूत हुआ हुआ हूं।'