दो जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर वह दो जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह यह आरोप साबित होता है राजस्थान फ्रेंचाइजी दोबारा निलंबित भी हो सकती है। लिंक्डइन पर राज कुंद्रा ने लिखा, "मैं जल्द ही गंभीर वित्तीय कदाचार, विदेशी कंपनियों माध्यम से धन शोधन और राजस्थान रॉयल्स के एक प्रमुख प्रमोटर से जुड़े छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने वाले दस्तावेजी सबूत जारी करूंगा। इसमें फ्रेंचाइजी के बाकी प्रमोटर्स और पात्रताओं का जानबूझकर दमन, शेयरधारक सौदों में धोखाधड़ी और हेरफेर का पैटर्न शामिल है। सच्चाई जल्द ही साझा की जाएगी, और दस्तावेज खुद ही सब कुछ बयां कर देंगे।"